29 C
Mumbai
Sunday, April 26, 2026
होमन्यूज़ अपडेट'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर सरकार गंभीर-पृथ्वीराज चव्हाण!

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर सरकार गंभीर-पृथ्वीराज चव्हाण!

इस समिति ने विभिन्न पक्षकारों से सलाह-मशविरा करने के बाद लगभग 800 पृष्ठों की रिपोर्ट तैयार की और सरकार को सौंपी।

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पहल पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, उनका एक स्पष्ट विजन रहा है कि देश में सभी चुनाव एक साथ कराए जाएं। सरकार इस दिशा में लगातार गंभीर प्रयास कर रही है।

पृथ्वीराज चव्हाण ने रविवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर नीति आयोग ने एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की थी। इसके बाद कई विशेषज्ञों और संगठनों ने भी अपनी राय दी।

साल 2023 में इस दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया, जब पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति गठित की गई। इस समिति ने विभिन्न पक्षकारों से सलाह-मशविरा करने के बाद लगभग 800 पृष्ठों की रिपोर्ट तैयार की और सरकार को सौंपी।

दोहा डायमंड लीग में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के 90.23 मीटर भाला फेंकने की उपलब्धि पर चव्हाण ने कहा कि नीरज चोपड़ा हमारे देश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने भाला फेंक प्रतियोगिता में देश को गौरवान्वित किया है।

अब तक उन्होंने कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़े हैं और हाल ही में दोहा में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने 90.23 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर न सिर्फ अपनी पिछली उपलब्धि को पीछे छोड़ा, बल्कि एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी स्थापित किया। पूरे देश को उन पर गर्व है।

विदेश में सरकार की ओर से भेजे जाने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों पर चव्हाण ने कहा कि जब भी कोई अंतर्राष्ट्रीय विवाद खड़ा होता है और भारत की भूमिका को वैश्विक मंच पर स्पष्ट करना होता है, तो सरकार संसद के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को भेजती है।

इसका उद्देश्य यह संदेश देना होता है कि पूरा देश और सभी विपक्षी दल राष्ट्रीय हित में एकजुट हैं। यह कोई नई परंपरा नहीं है, पहले भी ऐसे प्रतिनिधिमंडल विदेशों में भारत का पक्ष रखने जाते रहे हैं। विपक्ष के नेताओं को भी इसीलिए इसमें शामिल किया जाता है।
 
यह भी पढ़ें-

योगी सरकार के प्रयासों से अग्निशमन विभाग बदला, जनता को मिली राहत!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,132फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें