26.6 C
Mumbai
Saturday, July 4, 2026
होमदेश दुनियाबिहार में पेपर लीक और युवाओं पर लाठी चलाने वाली सरकार :...

बिहार में पेपर लीक और युवाओं पर लाठी चलाने वाली सरकार : प्रशांत किशोर!

एक तरफ लोन देते हैं, दूसरी ओर पेपर लीक भी करा देते हैं। यह पेपर लीक कराने वाली, नौकरी बेचने वाली और युवाओं पर लाठी चलाने वाली सरकार है।

Google News Follow

Related

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को मुजफ्फरपुर में कहा कि बिहार में पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि अब लोग नीतीश कुमार से पैसा नहीं, बल्कि उनकी कुर्सी खाली करना चाहते हैं। प्रशांत किशोर ने दावा किया कि बिहार के लोग अब बदलाव चाहते हैं।

बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में मंगलवार को प्रशांत किशोर सकरा विधानसभा में पहुंचे। श्री बलिराम हाई स्कूल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम नीतीश कुमार और भाजपा सांसद संजय जायसवाल पर जुबानी हमला किया।

प्रशांत किशोर ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से संबंधित निर्णय को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि वोट लेने के लिए जिन युवाओं पर लाठी चलवाते हैं, उनको लोन देने की बात करते हैं। एक तरफ लोन देते हैं, दूसरी ओर पेपर लीक भी करा देते हैं। यह पेपर लीक कराने वाली, नौकरी बेचने वाली और युवाओं पर लाठी चलाने वाली सरकार है।

प्रधानमंत्री मोदी के हालिया पूर्णिया दौरे पर सवाल उठाते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में चुनाव है तो प्रधानमंत्री मोदी आएंगे ही। अपनी बात कहेंगे, देश-दुनिया में क्या हो रहा है, वो कहेंगे। राहुल गांधी को गाली देंगे। लेकिन यह नहीं बताएंगे कि बिहार में फैक्ट्री कब लगेगी। मुजफ्फरपुर में फैक्ट्री कब लगेगी और यहां के युवाओं को सूरत में मजदूरी करने क्यों जाना पड़ता है?

प्रशांत किशोर ने पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए भाजपा सांसद संजय जायसवाल पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि संजय जायसवाल को देश में कोई जानता नहीं था। मेरा नाम ले रहे हैं, तब खबरों में बने हुए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि संजय जायसवाल ने मुझे जेल भेजवाने की बात कही है। बिहार और दिल्ली में उनकी पार्टी की सरकार है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि हम यहीं आपके सामने हैं, हिम्मत है तो वे मुझे जेल में डाल दें।
यह भी पढ़ें-

उत्तराखंड: भूस्खलन का कारण मानवीय लापरवाही, भूवैज्ञानिक ने चेताया!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,172फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
319,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें