29.1 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेटसरकार का एक्शन: पूजा खेड़कर की कार जब्त करने से शुरुआत !

सरकार का एक्शन: पूजा खेड़कर की कार जब्त करने से शुरुआत !

साथ में उन्होंने लाल बोल्ड अक्षरों में गाड़ी के आगे पीछे ‘भारत सरकार’ भी लिखवाया था, जबकि ऐसा करने की परमिशन किसी भी अंडर ट्रेनिंग आईएएस को नहीं होती। पूजा खेड़कर की इस हरकत पर पुणे के डीएम नाराज भी हुए थे।

Google News Follow

महाराष्ट्र के पुणे में अंडर ट्रेनिंग आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर अपने आक्रामक व्यवहार एवं परीक्षा में धांधली के आरोपों को लेकर इस समय चर्चा में है। ऐसे में अब महाराष्ट्र की सरकार एक्शन मोड़ में उनके खिलाफ कड़े कदम उठाती दिखाई दे रही है।

एक तरफ भारत सरकार देशभर में वीआईपी कल्चर ख़त्म करने की कोशिश में है, तो दूसरी तरफ 34 वर्षीय पूजा खेडकर अपनी महंगी ऑडी कार पर लाल बत्ती लगाकर भौकाल मचा रहीं थी। साथ में उन्होंने लाल बोल्ड अक्षरों में गाड़ी के आगे पीछे ‘भारत सरकार’ भी लिखवाया था, जबकि ऐसा करने की परमिशन किसी भी अंडर ट्रेनिंग आईएएस को नहीं होती। पूजा खेड़कर की इस हरकत पर पुणे के डीएम नाराज भी हुए थे। पूजा खेड़कर के व्यवहार को लेकर एक जांच कमिटी भी गठित की गई है।

इस विषय में अब महाराष्ट्र की सरकार भी एक्शन मोड़ में आयी है। पुणे के ट्रैफिक पुलिस ने मैडम सर की महंगी ऑडी को जब्त कर लिया है, साथ ही में वाहन नियमों का उल्लंघन करने के लिए 26000 रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

शनिवार रात (13 जुलाई ) को खेडकर ने गाडी की चाबियां चतुशृंगी ट्रैफिक पुलिस के पास जमा की, जिसके साथ गाडी के कागज़ात जमा करवाने की बात पुलिस ने कहीं थी। पुलिस के अनुसार अब तक पूजा खेड़कर ने गाडी के कागजात जमा नहीं करवाए हैं।

यह भी पढ़े:

बीसीसीआई ने की कैंसर से लड़ते पूर्व क्रिकेटर की मदद !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें