31 C
Mumbai
Sunday, March 15, 2026
होमन्यूज़ अपडेट​राज्यपाल कोश्यारी के इस्तीफे के संकेत​ !​

​राज्यपाल कोश्यारी के इस्तीफे के संकेत​ !​

कुछ दिन पहले राज्यपाल भगत सिंह ने छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में बयान देते हुए कहा था कि शिवाजी महाराज पुराने समय के नायक थे। उसके बाद राज्य में उनके इस बयान की कड़ी प्रतिक्रिया हुई थी​|​​

Google News Follow

Related

पिछले कुछ महीनों से अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी को अपने पद से मुक्त किए जाने की संभावना है। सूत्रों ने जानकारी दी है कि ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि राज्यपाल कोश्यारी ने पद से मुक्त होने की इच्छा अपने करीबी लोगों से जाहिर की है|कहा जाता है कि कोश्यारी ने अपने राज्य लौटने की इच्छा जताई थी।

कुछ दिन पहले राज्यपाल भगत सिंह ने छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में बयान देते हुए कहा था कि शिवाजी महाराज पुराने समय के नायक थे। उसके बाद राज्य में उनके इस बयान की कड़ी प्रतिक्रिया हुई थी|​​ ​​भाजपा​​ को छोड़कर सभी दलों ने उनके बयान की निंदा की। शिंदे गुट ने भी नाराजगी जताई। इसके अलावा छत्रपति उदयनराजे भोसले और संभाजी छत्रपति ने भी राज्यपाल के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया|

राज्यपाल को त्यागपत्र या पद से हटाने का पत्र राष्ट्रपति को भेजना होता है। उसके बाद उनके पत्र पर कार्रवाई की जाएगी। राज्यपाल का स्थानान्तरण केन्द्र सरकार द्वारा किया जा सकता है। हालांकि, इस स्थानांतरण से पूरे देश में यह संकेत जाने की संभावना है कि राज्यपाल के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। अतः ऐसी संभावना है कि राज्यपाल द्वारा अपने पद से स्वयं मुक्त किये जाने की इच्छा राष्ट्रपति को व्यक्त की जायेगी।

​यह भी पढ़ें-​

विश्व रिकॉर्ड: एक ओवर में 7 ​छक्के ​जड़​ ऋतुराज ​बने दुनिया ​के​ पहले​ बल्लेबाज​ ​​!​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,039फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
298,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें