36 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियानवरात्र के पहले दिन से देश में मन रहा 'जीएसटी बचत उत्सव':...

नवरात्र के पहले दिन से देश में मन रहा ‘जीएसटी बचत उत्सव’: सम्राट चौधरी!

जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद जो भी वस्तु है, उसका मूल्य निर्धारित कर दिया गया है और पूरे देश में सिर्फ पांच प्रतिशत और 12 प्रतिशत ही कर लगेगा।

Google News Follow

जीएसटी स्लैब में कमी किए जाने को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आज एक ऐतिहासिक दिन है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी के स्लैबों में कमी करते हुए बड़ी राहत दी है।

उन्होंने कहा कि आज से पूरे देश में जीएसटी बचत उत्सव लोग मनाने का काम कर रहे हैं और लोग खरीदारी बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज से जीएसटी बचत उत्सव मनाया जाएगा और आम लोगों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा, टैक्स का लाभ मिलेगा।

जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद जो भी वस्तु है, उसका मूल्य निर्धारित कर दिया गया है और पूरे देश में सिर्फ पांच प्रतिशत और 12 प्रतिशत ही कर लगेगा।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी देशभर में शुरू जीएसटी बचत उत्सव को लेकर संपर्क अभियान के जरिए लोगों से मुलाकात की। इस दौरान वे कई दुकानों और शो रूम में भी गए।‎ ‎उन्होंने कहा कि पूरे देश में लोग जीएसटी उत्सव मना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को गिफ्ट दिया है। लाखों, करोड़ों लोग पैसे बचाने का काम कर रहे हैं। चौधरी ने कहा नवरात्र हो, छठ पूजा हो या काली पूजा हो, मां-बहनों को खरीददारी करनी पड़ती है और पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गिफ्ट दिया है। ‎

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार 26 सितंबर को 75 लाख बहनों को भी गिफ्ट देने जा रहे हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 55 वर्षों तक देश को लूटा है, लोकतंत्र की हत्या की है। उन्हें तो यह खराब लगेगा ही। आज देश में एक तरफ राजतंत्र है और एक तरफ लोकतंत्र है। पीएम मोदी और नीतीश कुमार लोकतंत्र स्थापित कर रहे हैं जबकि राहुल गांधी और लालू यादव का परिवार राजतंत्र स्थापित कर रहा है।

‎इधर, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने जीएसटी दरें कम होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रिया कहा है। उन्होंने कहा कि जो दरें कम हुई हैं, उनसे दैनिक उपयोग की वस्तुएं सस्ती हुई हैं।

सामान्य जीवन में जो उपयोग होने वाली चीजें हैं, वह सरलता से उपलब्ध भी हो सकेंगी। ‎ ‎उन्होंने कहा कि आम आदमी के लिए ही यह राहत है और गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए तो बहुत ही बड़ी राहत है। जब चीजें सस्ती होंगी, तो जीवन पर असर पड़ेगा। पीएम मोदी ने नवरात्र पर यह उपहार दिया है। ‎

यह भी पढ़ें-

गजराज राव ने सीमा बिस्वास के साथ अपने 35 साल पुराने राज खोले!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें