28 C
Mumbai
Monday, March 30, 2026
होमदेश दुनियागुजरात: आप विधायक चैतर वसावा गिरफ्तार, हत्या की कोशिश का आरोप लगा!

गुजरात: आप विधायक चैतर वसावा गिरफ्तार, हत्या की कोशिश का आरोप लगा!

पुलिस का कहना है कि चैतर वसावा के समर्थकों ने विधायक की गिरफ्तारी पर हंगामा किया। हालांकि काफी मशक्कत के बाद पुलिस चैतर को राजपीपड़ा स्थित एससीबी कार्यालय ले गई।​ 

Google News Follow

Related

गुजरात में आम आदमी पार्टी के विधायक चैतर वसावा को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी हत्या के एक मामले में हुई है। वसावा पर हत्या की कोशिश का आरोप लगा है। वहीं आप विधायक को हिरासत में लिए जाने के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि विसावदर उपचुनाव में आप के हाथों हार के बाद भाजपा बौखला गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुजरात के नर्मदा जिले के डेडियापाड़ा प्रांत ऑफिस में ‘अपनो तालुको, वाइब्रेंट तालुको’ का बैठक के दौरान विधायक चैतर वसावा और तालुका पंचायत प्रमुख संजय वसावा के बीच तीखी नोकझोंक हो गई और इस दौरान कथित तौर पर हाथापाई हुई।
जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चैतर वसावा को हिरासत में ले लिया। चैतर के समर्थकों और आप प्रदेश अध्यक्ष ईशुदान गढ़वी का आरोप है कि चैतर के साथ हाथापाई की गई, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने उनके खिलाफ ही शिकायत दर्ज कर ली।

पुलिस का कहना है कि चैतर वसावा के समर्थकों ने विधायक की गिरफ्तारी पर हंगामा किया। हालांकि काफी मशक्कत के बाद पुलिस चैतर को राजपीपड़ा स्थित एससीबी कार्यालय ले गई। पुलिस ने कहा है कि विवाद किन मुद्दों पर हुआ, इसकी जांच की जाएगी। जिन प्रांत ऑफिस अधिकारियों की मौजूदगी में पूरा मामला हुआ, उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।

वहीं चैतर वसाना की गिरफ्तारी पर आप नेता अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में केजरीवाल ने लिखा कि ‘गुजरात में आप विधायक चैतर वसावा को भाजपा ने गिरफ्तार कर लिया।

विसावदर उपचुनाव में आप के हाथों हार के बाद भाजपा बौखलाई हुई है। अगर उन्हें लगता है कि इस तरह की गिरफ्तारियों से आप डर जाएगी तो ये उनकी सबसे बड़ी भूल है। गुजरात के लोग अब भाजपा के कुशासन, भाजपा की गुंडागर्दी और तानाशाही से परेशान हो चुके हैं। भाजपा को अब गुजरात की जनता जवाब देगी।’
 
​यह भी पढ़ें-

एलन मस्क के ‘अमेरिका पार्टी’ गठन के बाद अज़ोरिया ने टेस्ला ETF लॉन्च टाला!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,944फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें