26 C
Mumbai
Tuesday, January 6, 2026
होमराजनीतिगुजरात एग्जिट पोल: राज्य में सातवीं बार खिलेगा कमल, कांग्रेस का वनवास

गुजरात एग्जिट पोल: राज्य में सातवीं बार खिलेगा कमल, कांग्रेस का वनवास

आप की आक्रमकता काम नहीं आई 

Google News Follow

Related

गुजरात चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बाद कई एग्जिट पोल में यह अनुमान लगाया गया है कि गुजरात में एक बार फिर कमल खिल सकता है। जबकि हिमाचल प्रदेश में  बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर है। वहीं दिल्ली नगर निगम की बात करें तो आम आदमी पार्टी बीजेपी को चुनौती दे रही है। हालांकि, आठ तारीख को देखना होगा कि ये एग्जिट पोल कितना सटीक हैं।

 हिमाचल प्रदेश के एग्जिट पोल 
 हिमाचल प्रदेश के एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि बीजेपी और कांग्रेस के बीच सत्ता के लोए कड़ा मुकाबला हो सकता है। बीजेपी दावा कर रही थी कि वह इस बार के चुनाव में 33 साल के पुराने रिवाज बदल देंगे। लेकिन, कई एग्जिट पोल में कांटे की टक्कर का अनुमान है।  जबकि एक एग्जिट पोल में अनुमान है कि बीजेपी  वापसी नहीं कर रही है। इंडिया टुडे और एक्सिस माय इंडिया  में भविष्यवाणी की गई है कि हिमाचल में बीजेपी 24 -33 सीटें मिल सकती  है। जबकि कांग्रेस को 30 से 40 सीटों का अनुमान है। टीवी9 के एग्जिट पोल में बीजेपी को 33 और कांग्रेस को 31 सीट दिखाया गया है। जन की बात के एग्जिट पोल में में बीजेपी को 32 -40 और कांग्रेस को 27 से 34 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं टुडेज चाणक्य में दोनों पार्टियों को   33 -33 सीटें मिलने की उम्मीद है। हिमाचल प्रदेश में आप की बात करें तो उसे एक भी सीट नहीं मिलती दिख रही हैं। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने  हिमाचल में सबसे पहले चुनाव प्रचार शुरू किया था लेकिन उसने बाद में इस राज्य को छोड़कर पूरा फोकस गुजरात पर लगा दिया। देखना होगा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी क्या गुल खिलाती है।हिमाचल प्रदेश में कुल सीटों की  संख्या 68 है। पिछली बार बीजेपी ने 44 सीट जीत कर सत्ता पर काबिज हुई थी।
गुजरात एग्जिट पोल 
अब बात करते हैं गुजरात की। जहां बीजेपी एग्जिट पोल के अनुसार सातवीं बार सत्ता में वापसी करेगी। जबकि अभी कांग्रेस को वनवास में रहना पड़ेगा। कुल मिलाकर कहा जाए तो बीजेपी 27 साल से चले आ रहे रिकॉर्ड को बरकरार रखेगी। इतना ही नहीं, बीजेपी इस बार अपना ही पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है। 2017 में बीजेपी ने गुजरात की 182 सदस्यों वाले विधानसभा में केवल 99 सीट ही जीत पाई थी। लेकिन 2022 के चुनाव में बीजेपी के अपने रिकॉर्ड को तोड़ने का अनुमान लगाया गया है।

एक्सिस माय इंडिया में अनुमान लगाया गया है कि गुजरात में बीजेपी को 129 -151 सीटें मिल सकती है। जबकि कांग्रेस को 16-30 सीटों का अनुमान है। जबकि आम आदमी को 9 -21 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। जबकि अन्य को 2 से 6 मिल सकती हैं। टीवी9 के एग्जिट पोल में बीजेपी को 125 से 130 सीटें मिलने के आसार हैं।  कांग्रेस को 40 से 50 सीटों की भविष्यवाणी की गई है। वहीं आप को 3 -5 सीटों का अनुमान जबकि अन्य को तीन -सात सीटों की बात कही गई है। जन की बात के पोल में बीजेपी को 117-140 कांग्रेस को 34 -51 और आप को 6 -13 सीटों की भविष्यवाणी की गई है।वहीं टुडेज चाणक्य में बीजेपी को 150 कांग्रेस को 19 आप को 11 और अन्य को दो सीटें मिलने का अनुमान है।
दिल्ली नगर निगम चुनाव 
दिल्ली नगर निगम में बीजेपी 15 साल से सत्ता में काबिज है, लेकिन इस बार के चुनाव में एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि आम आदमी पार्टी दखल देगी। इस बार केजरीवाल की पार्टी ने कचरा का मुद्दा उठाया था। जबकि, बीजेपी ने इस दौरान आप नेताओं पर टिकट के बदले कैश के मामले उजागर किया था। बावजूद इसके जनता ने भ्रष्टाचार  के मामले को नकारते हुए आप को चुनने का मन बनाया है। हालांकि इसका सटीक नतीजा कल यानी  बुधवार को  ही आयेगा।
ये भी पढ़ें             

मैं बाबासाहेब का 100% ऋणी हूं – एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री ​

राज्य सरकार मराठी भाषियों के साथ मजबूती से खड़ी है- ​CM शिंदे ​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,492फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
286,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें