31.2 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमक्राईमनामागुजरात: बनासकांठा हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, किया मदद का...

गुजरात: बनासकांठा हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, किया मदद का ऐलान!

पीएम मोदी ने कहा राज्य सरकार मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की सहायता राशि प्रदान करेगी। मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर मृतक श्रमिकों की आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वस्थ प्रदान करें।

Google News Follow
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के बनासकांठा में हुए हादसे पर दुख जताया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने पीएम मोदी की तरफ से बयान जारी करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”गुजरात के बनासकांठा में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में लोगों की मौत से बहुत दुख हुआ है। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।”

गुजरात के बनासकांठा में एक पटाखा फैक्ट्री में बॉयलर फटने से मध्य प्रदेश के 18 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि, कई घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हादसे पर दुख जताया। राज्य सरकार ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को 4 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए के मुआवजे की घोषणा भी की।

सीएम भूपेंद्र पटेल ने बनासकांठा हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”डीसा में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से श्रमिकों की मौत की घटना हृदय विदारक है। इस दुःख की घड़ी में मेरी हार्दिक संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं। मैं इस आपदा में राहत, बचाव एवं उपचार कार्यों के संबंध में प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हूं। प्रशासन को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि घायलों को शीघ्र और उचित उपचार मिले।”

उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की सहायता राशि प्रदान करेगी। मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर मृतक श्रमिकों की आत्माओं को शांति प्रदान करें और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।

यह भी पढ़ें-

वक्फ बिल: केंद्रीय मंत्री का विपक्ष पर जोरदार हमला, कहा, मुसलमानों की इन्हें चिंता नहीं!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें