30.4 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमदेश दुनियाहाजी मस्तान की बेटी ने योगी की बुलडोजर नीति सराही!

हाजी मस्तान की बेटी ने योगी की बुलडोजर नीति सराही!

हसीन मस्तान मिर्जा ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर एक्शन का समर्थन करती हैं।

Google News Follow

मुंबई के अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान की बेटी हसीन मस्तान मिर्जा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बुलडोजर नीति की तारीफ भी की। साथ ही उन्होंने राजनीति और बिग बॉस में आने की अटकलों को नकार दिया।

हसीन मस्तान मिर्जा ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर एक्शन का समर्थन करती हैं।

उन्होंने कहा, “मैंने इस बारे में एक्स पर पोस्ट भी किया था। मैं चाहती हूं कि वह मुंबई आएं और उन बंगलों पर बुलडोजर चलाएं, जहां अपराधी बैठे हैं। पूर्व पति ने मेरा रेप किया। योगी सरकार में ऐसे लोगों का एनकाउंटर कर दिया जाता है। उनके राज में पीड़ितों को न्याय मिलता है।”

राजनीति में आने की अटकलों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी ऐसी कोई महत्वाकांक्षा नहीं है। हसीन मस्तान ने कहा, “मैं राजनीति में बहुत से लोगों को जानती हूं, लेकिन मैं इसमें नहीं आना चाहती। मुझे राजनीति समझ नहीं आती। मैं बस चाहती हूं कि जो भी सत्ता में हैं, जैसे अभी भाजपा है, वह अपना काम ईमानदारी से करे।”

हसीन मस्तान ने यह भी बताया कि उन्हें रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में हिस्सा लेने के लिए बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने अपनी मानसिक सेहत की चिंताओं के कारण यह ऑफर ठुकरा दिया।

उनकी यह अपील पिछले सप्ताह इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो के बाद आई है, जिसमें उन्होंने न्याय के लिए अपनी लंबी लड़ाई के बारे में बात की और एक बार फिर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मामले में दखल देने की अपील की।

उन्होंने तीन तलाक पर प्रतिबंध लगाने के प्रधानमंत्री के फैसले की तारीफ की। साथ ही अपने जैसे मामलों में जल्द न्याय सुनिश्चित करने के लिए सख्त कानूनों की अपील की।

यह आरोप लगाते हुए कि इस्लाम में धार्मिक कानून का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से तीन तलाक बिल पास हुआ, वह महिलाओं के समर्थन और आशीर्वाद को दिखाता है, जिन्हें उनके अनुसार इस अन्यायपूर्ण प्रथा के खत्म होने के बाद राहत महसूस हुई।

यह भी पढ़ें-

मत्स्यासन: मेटाबॉलिज्म बढ़ाए और पेट की चर्बी को मिटाए!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें