25 C
Mumbai
Wednesday, February 11, 2026
होमदेश दुनियाहरदीप सिंह पुरी बोले- एनर्जी ट्रांजिशन से किसान समृद्ध होंगे!

हरदीप सिंह पुरी बोले- एनर्जी ट्रांजिशन से किसान समृद्ध होंगे!

उन्होंने बताया कि स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की कड़ी में असम के गोलाघाट में स्थित नुमालीगढ़ रिफाइनरी में 2जी बायो इथेनॉल प्लांट ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नया आकार दे रहा है।

Google News Follow

Related

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में भारत की एनर्जी ट्रांजिशन की यात्रा न केवल हरित ईंधन की ओर बढ़ रही है बल्कि यह किसानों की समृद्धि का मार्ग भी बन रही है।

केंद्रीय मंत्री पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संसद टीवी की बंबू किसानों से हुई बातचीत का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, “भारत की एनर्जी ट्रांजिशन की यात्रा किसानों की आय भी बढ़ा रही है।”

उन्होंने बताया कि स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की कड़ी में असम के गोलाघाट में स्थित नुमालीगढ़ रिफाइनरी में 2जी बायो इथेनॉल प्लांट ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नया आकार दे रहा है। यह प्लांट पूरे नार्थ ईस्ट के किसानों के लिए एक वरदान साबित हो रहा है।

उन्होंने आगे लिखा, “संसद टीवी की बंबू किसानों से हुई यह बातचीत उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलाव को बयां कर रही है।”

नुमालीगढ़ में 2जी इथेनॉल रिफाइनरियां पराली और बांस जैसे कृषि अवशेषों को इथेनॉल में बदलने का काम कर रही हैं, जिससे क्लीन एनर्जी, प्रदूषण नियंत्रण और किसानों की आय दोनों के लिए एक लाभकारी समाधान उपलब्ध हो रहा है।

केंद्रीय मंत्री द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में असम के बंबू किसान संसद टीवी को बताते नजर आते हैं कि पहले बांस का इस्तेमाल घर बनाने और सब्जियों की क्यारियों की बाउंड्री बनाने के लिए होता था, जिससे उनकी उतनी आय नहीं हो पाती थी। वहीं अब बांस का इस्तेमाल रिफाइनरी में हो रहा है, जिससे उनकी आय बढ़ी है।

इस महीने की शुरुआत में केंद्रीय मंत्री पुरी ने कहा था कि ऊर्जा के क्षेत्र में भी भारत सुधार की गति बढ़ा रहा है।

उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, “एनर्जी ट्रांजिशन की इस यात्रा में हमारी इंडस्ट्री और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों का दायित्व भी बढ़ रहा है। हरित भविष्य और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते भारत के कदम में बहुत बड़ी भूमिका देश के अन्नदाता किसानों की है। आज मक्का, गन्ना आदि उगाने वाला किसान हो या बम्बू किसान, ऊर्जादाता बने हर किसान की आय में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।”

यह भी पढ़ें-

अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने पीएम मोदी संग मुलाकात को याद किया!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,229फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें