28 C
Mumbai
Thursday, April 30, 2026
होमदेश दुनियाहरियाणा​: इस​ दिन को​ सीएम पद का शपथ लेंगे नायब सिंह सैनी;...

हरियाणा​: इस​ दिन को​ सीएम पद का शपथ लेंगे नायब सिंह सैनी; मोदी भी मौजूद रहेंगे​!

हरियाणा चुनाव में भाजपा को बड़ी सफलता मिली है​|​​ भाजपा​ ने राज्य की 90 में से 49 सीटों पर जीत हासिल की और स्पष्ट बहुमत हासिल किया​|​ कांग्रेस को 37 सीटों से संतोष करना पड़ा है​|​

Google News Follow

Related

हरियाणा विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी अब सरकार बनाएगी। भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे| उनके साथ कुछ और भाजपा विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं| शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10 बजे पंचकूला सेक्टर 5 में होगा| इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल होने वाले हैं| ऐसी चर्चा थी कि यह शपथ ग्रहण समारोह 15 अक्टूबर को होगा| हालांकि, अब 17 अक्टूबर की तारीख घोषित की गई है|

केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, हमें पीएम नरेंद्र मोदी से मंजूरी मिल गई है| मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्टूबर को पंचकुला में होगा| हाल ही में खट्टर और नायब सिंह सैनी की दिल्ली में मुलाकात हुई थी| इस बीच हरियाणा भाजपा ने नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू कर दी हैं|

नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की जगह ली।खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और लोकसभा चुनाव लड़ा। ऐसे में नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री बनते ही राज्य में भाजपा के राजनीतिक समीकरण बदल गए| इसका फायदा भाजपा को चुनाव में हुआ| सैनी के ओबीसी होने से राज्य में जातीय समीकरण बदल गए| इस चुनाव में भाजपा ने सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों का सही संतुलन बनाया और इसका फायदा उन्हें चुनाव में मिला|

भाजपा ने लगातार तीसरी बार जीता हरियाणा का गढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली| 5 अक्टूबर को हुए मतदान के बाद एग्जिट पोल सामने आए थे। लगभग सभी एग्जिट पोल के मुताबिक, हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगने का अनुमान लगाया गया था, जबकि कांग्रेस की 10 साल बाद सत्ता में वापसी की भविष्यवाणी की गई थी।

हालांकि, हरियाणा चुनाव में भाजपा को बड़ी सफलता मिली है​|​​भाजपा​ ने राज्य की 90 में से 49 सीटों पर जीत हासिल की और स्पष्ट बहुमत हासिल किया​|​कांग्रेस को 37 सीटों से संतोष करना पड़ा है​|​

यह भी पढ़ें-

तमिलनाडु में ट्रेन हादसा: मालगाड़ी से टकराई मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,113फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें