हरियाणा में नगर निकाय के चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। आज, 2 मार्च को सुबह 8 बजे से वोटिंग चल रही है। और परिणाम 12 मार्च को घोषित किए जाएंगे। यह चुनाव सात नगर निगमों के महापौर और सभी वार्डों के सदस्यों, चार नगर परिषदों के अध्यक्षों और सदस्यों, तथा 21 नगरपालिका समितियों के लिए चुनाव हो रहे हैं।
भाजपा के केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में वोट डाला। इस दौरान वे पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा, “यह प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, और उन्हें इसका उपयोग करना चाहिए। मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे आगे आकर मतदान करें।
बता दें कि हरियाणा में 9 नगर निगम और 40 अन्य निकायों के लिए मतदान जारी है| सुबह 8 बजे से शुरू हुई वोटिंग सायं 6 बजे तक चलेगी| इसके परिणाम 12 मार्च को घोषित किए जाएंगे| अंबाला शहर में नगर निगम के तहत मेयर का उपचुनाव हो रहा है| इसके लिए कुल 191 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 1,93,260 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं| इनमें 1,00,418 पुरुष, 92,823 महिलाएं और 19 अन्य मतदाता शामिल हैं|
अंबाला छावनी में नगर परिषद के अध्यक्ष और पार्षदों के चुनाव हो रहे हैं. यहां कुल 32 वार्डों में 156 बूथ बनाए गए हैं| इस क्षेत्र में कुल 1,78,365 मतदाता हैं, जिनमें 92,382 पुरुष, 85,975 महिलाएं और 8 अन्य मतदाता शामिल हैं| वहीं, बराड़ा क्षेत्र में नगर पालिका के चेयरमैन और पार्षदों के लिए चुनाव हो रहे हैं| यहां 16 वार्डों में 20 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं| इस क्षेत्र में कुल 19,479 मतदाता हैं, जिनमें 10,110 पुरुष और 9,369 महिला मतदाता हैं|
गौरतलब है कि हरियाणा के इन निकाय चुनावों में भाजपा , कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अन्य स्थानीय दलों के उम्मीदवार अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए जोर लगा रहे हैं| मतदाता अपने हिसाब से वोटिंग कर रहे हैं, लेकिन नतीजे आने के बाद ही साफ होगा कि जनता ने किसे अपना जनप्रतिनिधि चुना है| फिलहाल सबकी निगाहें 12 मार्च के परिणाम पर टिकी हैं|
यह भी पढ़ें-
बिहार: सीएम नीतीश का महिला शिक्षकों को लेकर वीडियो वायरल!, महिला सब, उठो और हंसो…!