29.6 C
Mumbai
Monday, June 22, 2026
होमक्राईमनामाHC: ​आजम खान को दी जमानत, मुश्किलें अभी भी बरकरार ! 

HC: ​आजम खान को दी जमानत, मुश्किलें अभी भी बरकरार ! 

इस नए मामले में 19 मई को रामपुर कोर्ट में सुनवाई होने जा रही है| इस मामले में उन्हें राहत मिलती है या फिर झटका, इस पर सभी की नजर रहेगी|

Google News Follow

Related

सपा नेता आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है| लंबे समय बाद उनकी जमानत याचिका को मंजूर किया गया है| लेकिन फिर भी आजम खान जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे| एक और मामले की वजह से उनका ये इंतजार लंबा होने वाला है|

जिस मामले में आजम खान की जमानत याचिका मंजूर हुई है वो वक्फ बोर्ड की संपत्ति गलत तरीके से कब्जा करने को लेकर है| इस मामले में आखिरी बार पांच मई को सुनवाई हुई थी| तब फैसले को सुरक्षित रख लिया गया था, लेकिन अब सपा नेता को आखिरकार इस मामले में राहत दे दी गई है| इससे पहले उन्हें 71 मामलों में पहले ही जमानत दी जा चुकी है|

कुछ दिन पहले ही भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने उनके खिलाफ एक शिकायत दर्ज करवाई थी| सक्सेना ने आरोप लगाया गया कि आजम खान ने रामपुर पब्लिक स्कूल की बिल्डिंग का सर्टिफिकेट फ़र्ज़ी बनवा कर मान्यता प्राप्त की थी| अब उसी मामले में अभी तक कोर्ट में सुनवाई नहीं हुई और आजम खान का जेल से बाहर ​​आने का समय लंबा होता जा रहा है|

गौरतलब है कि इस नए मामले में 19 मई को रामपुर कोर्ट में सुनवाई होने जा रही है| इस मामले में उन्हें राहत मिलती है या फिर झटका, इस पर सभी की नजर रहेगी| पिछले केसों की तरह ज्यादा लंबा खिचता है तो दो साल बाद भी आजम खान सीतापुर जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे|

​​यह भी पढ़ें-
​ ​

BJP सांसद बृजभूषण ने राज ठाकरे के अयोध्या दौरे का किया विरोध, कहा, माफ़ी मांगे 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,301फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
316,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें