27.9 C
Mumbai
Sunday, July 19, 2026
होमदेश दुनियाअभिषेक बनर्जी हमले पर हेमंत सोरेन ने की निंदा, कार्रवाई मांग!

अभिषेक बनर्जी हमले पर हेमंत सोरेन ने की निंदा, कार्रवाई मांग!

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि पश्चिम बंगाल में सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुआ हमला अत्यंत निंदनीय है।

Google News Follow

Related

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा और हमलों के लिए कोई स्थान नहीं है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि पश्चिम बंगाल में सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुआ हमला अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन राजनीतिक असहमति का जवाब हिंसा या बल प्रयोग से नहीं दिया जा सकता।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध का सामना तर्क, संवाद और जनमत के माध्यम से किया जाना चाहिए, न कि डर और हिंसा के जरिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी घटनाएं लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करती हैं और इनके लिए किसी भी प्रकार की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।

हेमंत सोरेन ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि लोकतंत्र को हिंसा नहीं, बल्कि संवाद, सहिष्णुता और पारस्परिक सम्मान मजबूत बनाते हैं।

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस ने नेता इरफान अंसारी ने इसे सांसद की सुरक्षा में गंभीर चूक बताते हुए राजनीतिक रूप से प्रेरित हमला करार दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर ममता बनर्जी चाहें तो हमले में घायल अभिषेक बनर्जी का उनकी सरकार झारखंड के अस्पताल में सुरक्षित तरीके से इलाज कराएगी।

उल्लेखनीय है कि अभिषेक बनर्जी पर शनिवार को उस वक्त हमला किया गया था, जब वो सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने जा रहे थे। रास्ते में उन पर अंडे फेंके गए और धक्का-मुक्की की गई। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, सोनारपुर थाने की टीम ने रातभर इलाके में सर्च अभियान चलाया। हमले से जुड़े वीडियो फुटेज की भी जांच की गई। प्रारंभिक जांच में वीडियो फुटेज के आधार पर छह लोगों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि सभी गिरफ्तार आरोपी स्थानीय निवासी हैं और घटना के समय मौके पर मौजूद थे।
यह भी पढ़ें-

‘खेत बचाओ अभियान’ से किसानों के हित में राष्ट्रव्यापी जनांदोलन: शिवराज!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,032फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
321,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें