31 C
Mumbai
Friday, April 17, 2026
होमन्यूज़ अपडेटहिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेताओं पर ठोका ₹500 करोड़ का मानहानि...

हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेताओं पर ठोका ₹500 करोड़ का मानहानि मुकदमा

भूमि आरोप झूठे और दुर्भावनापूर्ण

Google News Follow

Related

आसाम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार (10 फरवरी) को वरिष्ठ कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह, भूपेश बघेल और गौरव गोगोई के खिलाफ ₹500 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दायर किया। कांग्रेस की ओर से उनके और उनके परिवार पर कथित भूमि स्वामित्व को लेकर लगाए गए आरोपों के बाद उठाया गया है, जिन्हें मुख्यमंत्री ने पूरी तरह झूठा और दुर्भावनापूर्ण बताया है।

दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने पिछले सप्ताह कहा था कि पार्टी द्वारा कराई गई एक जांच में यह सामने आया है कि मुख्यमंत्री सरमा और उनके परिवार के सदस्यों ने राज्य भर में लगभग 12,000 बीघा भूमि पर कब्जा कर रखा है। इन आरोपों के कुछ ही घंटों बाद मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया था कि बिना किसी ठोस सबूत के इस तरह के दावे किए गए हैं और इसके खिलाफ वे कानूनी कार्रवाई करेंगे।

मंगलवार (10 फरवरी) को यह कानूनी चेतावनी औपचारिक रूप लेती दिखी,मुख्यमंत्री की ओर से ₹500 करोड़ हर्जाने की मांग के साथ मानहानि का मुकदमा दायर किया गया। मुख्यमंत्री सरमा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए कहा, “आज मैंने कांग्रेस नेताओं जितेंद्र सिंह, भूपेश बघेल और गौरव गोगोई के खिलाफ मेरे विरुद्ध प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए लगाए गए झूठे, दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक आरोपों के लिए ₹500 करोड़ के हर्जाने की मांग करते हुए मानहानि का मुकदमा दायर किया है।”

 

राजनीतिक तौर पर यह मामला असम की सियासत में टकराव को और तेज करने वाला माना जा रहा है। कांग्रेस जहां मुख्यमंत्री के खिलाफ आरोपों पर कायम है, वहीं सरमा ने अदालत का रुख कर यह संदेश दिया है कि वे अपनी छवि और प्रतिष्ठा पर किसी भी तरह के आरोप को कानूनी चुनौती देंगे। अब यह मामला न्यायिक प्रक्रिया के जरिए आगे बढ़ेगा और दोनों पक्षों की दलीलों पर अदालत का फैसला अहम होगा।

यह भी पढ़ें:

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया! 

विपक्ष के नेताओं ने भाजपा से की मांग, पूर्व सेना प्रमुख की किताब पर हो चर्चा!

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: 118 सांसदों के हस्ताक्षर

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,187फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें