30.5 C
Mumbai
Sunday, May 10, 2026
होमदेश दुनियाहिमंता बिस्वा सरमा ने दिया इस्तीफा, नई सरकार के गठन तक रहेंगे...

हिमंता बिस्वा सरमा ने दिया इस्तीफा, नई सरकार के गठन तक रहेंगे कार्यवाहक मुख्यमंत्री! 

उन्होंने मंत्रिपरिषद के साथ मिलकर अपना इस्तीफा राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सौंपा, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है।

Google News Follow

Related

असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों की औपचारिक अधिसूचना जारी होने के बाद राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने मंत्रिपरिषद के साथ मिलकर अपना इस्तीफा राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सौंपा, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है। साथ ही, राज्यपाल ने उनसे नई सरकार के गठन तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी निभाने का अनुरोध किया है।

इस बीच, चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने जोरदार जीत दर्ज की है। 126 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 82 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। कांग्रेस को केवल 19 सीटों पर संतोष करना पड़ा, जबकि क्षेत्रीय दलों में बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) और असम गण परिषद (एजीपी) ने 10-10 सीटें जीतीं।

अन्य दलों में ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) और रायजोर दल को 2-2 सीटें मिलीं, जबकि ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने 1 सीट के साथ अपना खाता खोला। इस प्रचंड जीत के साथ भाजपा लगातार तीसरी बार असम में सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है, जिससे राज्य में उसकी राजनीतिक पकड़ और मजबूत हुई है।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पूरे राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच जश्न का माहौल देखा गया। पार्टी नेताओं ने इस जनादेश को सरकार की विकास नीतियों और सुशासन पर जनता के भरोसे का परिणाम बताया।

अब अगला कदम भाजपा विधायक दल की बैठक का होगा, जिसमें नए नेता का चयन किया जाएगा। इसके बाद नई सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख की घोषणा की जाएगी। फिलहाल, हिमंता बिस्वा सरमा कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे, जब तक नई सरकार औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण नहीं कर लेती।

यह भी पढ़ें-

पहलगाम हमले पर वियतनाम के समर्थन के लिए पीएम मोदी ने व्यक्त किया आभार!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,096फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
306,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें