28 C
Mumbai
Sunday, August 16, 2026
होमदेश दुनियागृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी ने सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपे!

गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी ने सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपे!

लखनऊ के वृंदावन योजना स्थित डिफेंस एक्सपो मैदान में आज एक भव्य और ऐतिहासिक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के लिए नव चयनित 60,244 सिपाहियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

Google News Follow

Related

इस समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी अगवानी की और भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर उनका सम्मान किया। समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र चौधरी, कई मंत्रीगण और वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम से पूर्व शनिवार की शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। उनके साथ प्रमुख सचिव गृह श्री संजय प्रसाद, डीजीपी श्री राजीव कृष्ण, और लखनऊ पुलिस कमिश्नर भी उपस्थित रहे।

डीजीपी ने बताया कि सभी चयनित अभ्यर्थियों के सुरक्षित व सुगम आगमन के लिए व्यापक लॉजिस्टिक व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थियों के गृह जिलों से लेकर कार्यक्रम स्थल तक यात्रा की सुविधा के लिए मध्यवर्ती ठहराव जिलों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

इस बार नागरिक पुलिस के पदों पर कुल 60,244 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, जिनमें 48,196 पुरुष और 12,048 महिलाएं शामिल हैं। यह भर्ती प्रक्रिया पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 48.17 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 15.49 लाख महिलाएं थीं।

आगरा जिले से सर्वाधिक 2,349 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं, जबकि बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली जैसे अन्य राज्यों से भी कुल 1,145 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

यह समारोह राज्य में युवाओं को सशक्त करने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़ें-

कोरोना वायरस: दिल्ली में नई लहर का कहर, पहली बार एक दिन में तीन मौतें! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,700फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
327,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें