सीएम योगी के 9 साल में कितना विकास? बोले मंत्री ओम प्रकाश राजभर! 

उन्होंने कहा कि आज की तारीख में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में प्रदेश में चौतरफा विकास देखने को मिल रहा है।

सीएम योगी के 9 साल में कितना विकास? बोले मंत्री ओम प्रकाश राजभर! 

How-much-development-under-CM-Yogis-9-years-Minister-Om-Prakash-Rajbhar-speaks-out!

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने उत्तर प्रदेश सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर बताया कि आज की तारीख में यह सूबा कितना बदल चुका है, और उन्होंने इस बदलाव का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली को दिया है।

उन्होंने गुरुवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि आज की तारीख में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में प्रदेश में चौतरफा विकास देखने को मिल रहा है। आज प्रदेश की पूरी तस्वीर बदल चुकी है।

पहले हर जिले में एक माफिया पाया जाता था, लेकिन आज की तारीख में हर जिले में एक उद्योग स्थापित है। यह फर्क है भाजपा और सपा के शासनकाल में। आज की तारीख में प्रदेश में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है।

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में माफिया और गुंडा राज चलता था। लेकिन, आज की तारीख में माफिया पूरी तरह से समाप्त हो चुके हैं। प्रदेश में चौतरफा विकास की बयार बह रही है। हमारी सरकार आगे भी इसी तरह से प्रदेश में विकास के काम करती रहेगी। हम विकास से संबंधित कामों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करते हैं।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में कभी दंगे होते थे, तो कभी कर्फ्यू लगता था। लेकिन, आज की तारीख में स्थिति ऐसी नहीं है। आज योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में ना ही कहीं पर दंगा हो रहा है और ना ही कहीं पर कर्फ्यू लग रहा है। आज प्रदेश में स्थिति बिल्कुल सकारात्मक बनी हुई है। चौतरफा विकास से संबंधित काम हो रहे हैं।

अगर कोई छिटपुट अपराधी अपराध करने की कोशिश करता है, तो उसे चौबीस घंटे के भीतर सलाखों के पीछे भेज दिया जाता है। अपराध के खिलाफ कार्रवाई करने की दिशा में हमारी सरकार किसी भी प्रकार की कोताही को स्वीकार नहीं करती है। इस तरह से हमारी सरकार ने प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है।

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश में बुनियादी विकास को भी विशेष प्राथमिकता दी है। आज की तारीख में प्रदेश में एक्सप्रेस वे का निर्माण भी तेज गति से हो रहा है। एक जिले से दूसरे जिले कनेक्टिविटी अच्छी हुई है। इसके इतर, बड़े पैमाने पर रेलवे स्टेशन को सुंदरीकरण किया गया है। कई जिलों में निर्माण कार्य जारी है।

इसके अलावा, हमारी सरकार ने किसानों के हितों को भी विशेष प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में जितना गन्ना किसानों को भुगतान हुआ है, उससे तीन गुना ज्यादा भुगतान हमारी सरकार के शासनकाल में हुआ है।

इससे यह साफ जाहिर होता है कि हमारी सरकार ने हमेशा से ही किसानों के हितों को प्राथमिकता दी है और आगे भी देती रहेगी। हमने किसानों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया और ना ही आगे कभी करेंगे।

उन्होंने कहा कि आज की तारीख में व्यापारी वर्ग भी भयमुक्त होकर प्रदेश में व्यापार कर पा रहे हैं। समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ऐसा नहीं था। सपा के शासनकाल में शाम को छह बजते ही दुकानदारों में इस बात का डर लगा रहता था कि कहीं कोई माल लूटने के लिए नहीं आ जाए।

उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि सपा के शासनकाल में जिस तरह से भय का माहौल बनाया गया था, उस भय के माहौल को हमारी सरकार ने दूर करने का काम किया है। आज की तारीख में व्यापारी वर्ग भयमुक्त होकर काम कर सकते हैं और प्रदेश के विकास में अपनी तरफ से उल्लेखनीय योगदान दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

अखिलेश यादव सनातन संस्कृति का अपमान कर रहे हैं : जयवीर सिंह!

Exit mobile version