35 C
Mumbai
Saturday, February 21, 2026
होमक्राईमनामापश्चिम बंगाल में शर्मसार हुई मानवता, महिला को निर्वस्त्र कर पीटा!

पश्चिम बंगाल में शर्मसार हुई मानवता, महिला को निर्वस्त्र कर पीटा!

उस महिला कसूर बस इतना बताया गया की वो प्रदेश में भाजपा की समर्थक है और साथ ही में भाजपा की कार्यकर्ता भी है...

Google News Follow

Related

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में एक महिला को निर्वस्त्र कर पीटा गया। इस घटना ने सिर्फ पश्चिम बंगाल ही नहीं पुरे देश को शर्मसार कर दिया है। उस महिला कसूर बस इतना बताया गया की वो प्रदेश में भाजपा की समर्थक है और साथ ही में भाजपा की कार्यकर्ता भी है।भाजपा की पश्चिम बंगाल प्रदेश के ट्विटर हैंडल से इस घटना के बारे में बताया गया।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा की, राजनीतिक हिंसा के भयावह प्रदर्शन में, पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की सदस्य रोसोनारा खातून को बेरहमी से पीटा गया। रामठेंगा मार्केट में उसके बाल खींचे गए और हमला किया गया, उसका अपराध भाजपा का समर्थन करना था। इस बर्बर कृत्य ने मुस्लिम समुदाय को नाराज कर दिया है, और महिलाओं और राजनीतिक असंतुष्टों की सुरक्षा गंभीर खतरे में है।

यह घटना कूचबिहार जिले के माथाभांगा विधानसभा के रामठेंगा बझार की है। वहाँ भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा की सदस्य रोसोनारा खातून को बालों से घसीट कर उन्हें नग्न किया गया उनके साथ बुरी तरीके से मारपीट की गई। इस घटना के बाद पुरे पश्चिम बंगाल में आक्रोश फैला है, जिसके साथ ही महिला पर हुए रहे अत्याचारों पर न्याय की मांग तेज हो गई है। लोगों की मांग है की, रोसोनारा के साथ दरिंदगी करनेवालों को जल्द से कैद  हो और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।

दरसल चुनाव के बाद से ही यह महिला दहशत में थी और घर से बहार निकलने में कतरा रहीं थी। जानकारी मिली है के अभी उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उन पर इलाज चल रहा है। अभी तक इस दरिंदगी पर तृणमूल कांग्रेस पार्टी से आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं आया है। भाजप के नेताओं से इसकी बड़े स्तर पर आलोचना हो रही है। भाजपा नेताओं का कहना है, बंगाल के है गांव में संदेशखाली है।

यह भी पढ़ें-

संजय झा बने JDU के कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी की बैठक में लगी मुहर!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,163फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें