29.5 C
Mumbai
Friday, July 10, 2026
होमदेश दुनिया'मैं राजा नहीं, बनना भी नहीं चाहता' : राहुल गांधी का जवाब!

‘मैं राजा नहीं, बनना भी नहीं चाहता’ : राहुल गांधी का जवाब!

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि वह राजा नहीं बनना चाहते और इसकी अवधारणा के ही खिलाफ हैं। 

Google News Follow

Related

संसद के निचले सदन यानी लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वार्षिक कानूनी सम्मेलन-2025 में कुछ ऐसा कह दिया, जिससे वहां मौजूद लोग तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं पाए।
दरअसल, कार्यक्रम में राहुल के संबोधन के दौरान समर्थकों और राहुल को चाहने वालों ने उनके लिए नारेबाजी की। लोग चिल्ला रहे थे- ‘देश का राजा कैसा हो, राहुल जैसा हो’। इस पर राहुल ने कहा कि मैं राजा नहीं हूं। राजा बनना भी नहीं चाहता हूं। मैं राजा के कॉन्सेप्ट के खिलाफ हूं।

जैसे ही राहुल गांधी ने अपना संबोधन शुरू किया, विज्ञान भवन हॉल में मौजूद दर्शकों ने ‘देश का राजा कैसा हो, राहुल गांधी जैसा हो’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस पर राहुल गांधी ने जवाब दिया, ‘नहीं बॉस, मैं राजा नहीं हूं।

राजा बनाना भी नहीं चाहता हूं। मैं राजा के खिलाफ हूं। अवधारणा के भी खिलाफ हूं।’ राहुल पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ‘राजा’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए उन पर जनता की आवाज न सुनने का आरोप लगा चुके हैं।
यह भी पढ़ें-

बिहार में किसान उत्सव दिवस, अन्नदाता की आय बढ़ाने की कोशिश जारी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,126फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें