28.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाबिहार की सभी 243 सीटों पर लड़ूंगा चुनाव : चिराग पासवान!

बिहार की सभी 243 सीटों पर लड़ूंगा चुनाव : चिराग पासवान!

छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित ‘नव संकल्प महासभा’ में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि वह बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वे 'चिराग' बनकर सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

Google News Follow

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रविवार को कहा कि जब वे बिहार में आकर चुनाव लड़ने की बात करते हैं, तो बहुत लोगों को परेशानी होती है। पूछा जाता है कि कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में आज घोषणा करता हूं कि बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ूंगा। ‎

छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित ‘नव संकल्प महासभा’ में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि वह बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वे ‘चिराग’ बनकर सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

उन्होंने एक बार फिर से स्पष्ट किया कि वह एनडीए का ही हिस्सा रहेंगे। उन्होंने कहा कि हर सीट पर चिराग पासवान खड़ा होगा।

इस दौरान पासवान ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि उन्हें बिहार आने से रोकने की साजिश की जा रही है। लेकिन, उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे किसी से डरने वाले नहीं हैं। ‎

‎उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “आज सारण की इस पावन धरती से, आप सबके सामने मैं यह कहकर जा रहा हूं कि हां, मैं चुनाव लड़ूंगा। मैं चुनाव लड़ूंगा बिहारियों के लिए, अपने भाइयों के लिए, अपनी माताओं के लिए, अपनी बहनों के लिए और बिहार में एक ऐसी व्यवस्था तैयार करेंगे, एक ऐसा बिहार बनाएंगे, जो सही मायनों में प्रदेश को विकास की राह पर आगे ले जाएगा।” ‎

‎चिराग पासवान ने कहा कि वह ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ के लिए अपनी जान की बाजी लगा देंगे। आरक्षण को लेकर उन्होंने साफ कहा कि बहुत समय से यह अफवाह फैलाई जा रही है कि आरक्षण को खत्म कर दिया जाएगा, लेकिन रामविलास पासवान का बेटा चिराग पासवान जब तक जिंदा है, तब तक दुनिया की कोई ताकत आरक्षण को खत्म नहीं कर सकती है। ‎

‎उन्होंने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि जो लोग आज बिहार में विकास की बात करते हैं, ये वही विपक्ष के लोग हैं, जिन्होंने 90 के दशक में बिहार को बर्बाद किया था। ‎

‎उन्होंने जोर देकर कहा कि हम चाहते हैं कि बिहार में ऐसी सरकार बने, जो बिहार से बाहर जाने वाले लोगों को अपने घर, अपने शहर, अपने प्रखंड में रोजगार दे सके। यहां के लोगों को कमाने के लिए बाहर नहीं जाना पड़े। ‎ ‎

यह भी पढ़ें-

नेमप्लेट विवाद: बाबा रामदेव बोले ‘सबके पूर्वज हिंदू, नाम छिपाना अनुचित’!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें