रविवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी का ‘मेक इन इंडिया’ को ‘असेंबल इंडिया’ कहना उद्योगों और भारत की इंडस्ट्री का अपमान है। उन्होंने कहा कि 2014 में कांग्रेस ने धीमी अर्थव्यवस्था सौंपी थी, लेकिन पीएम मोदी ने इसे तेजी से बढ़ाने का काम किया, और आज भारत 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था के करीब है।
चुघ ने आगे कहा कि राहुल गांधी को मजबूत भारत की तरक्की दिखाई नहीं देती है क्योंकि वह आंखों पर इटली का चश्मा लगाकर देखते हैं। वे भारत की प्रगति नहीं देख पा रहे, और उन्हें विदेशी दृष्टिकोण और इटली का चश्मा हटाकर भारत की चमक देखनी चाहिए।
इंडी अलायंस की बैठक पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडी अलायंस, विशेष रूप से राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे, पाकिस्तानी सेना और मीडिया के दुष्प्रचार को बढ़ावा दे रहे हैं। ये नेता भारतीय सेना के शौर्य और पीएम मोदी की विदेश नीति पर सवाल उठाकर पाकिस्तान के एजेंडे को समर्थन दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे की स्थिति यह हो गई है कि वह राहुल गांधी को खुश करने के लिए पीएम मोदी के खिलाफ अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।
तरुण चुघ ने बंगाल की ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था भगवान भरोसे है। उन्होंने टीएमसी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए, जिसमें ममता बनर्जी की सरकार पर अपराधियों के साथ साठगांठ और हिंसा को नजरअंदाज करने का दावा किया गया है।
तरुण चुघ ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (सीपीआईएम) पर राहुल गांधी के बयान पर कहा कि यह बयान उनकी कुंठित मानसिकता को दर्शाता है।



