30 C
Mumbai
Saturday, August 22, 2026
होमक्राईमनामाबिहार में नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली!

बिहार में नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली!

इस दौरान पुलिस ने पहाड़ के इलाके से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए तीन किलो बारूद, 50 मीटर तार और अन्य सामान बरामद किए।

Google News Follow

Related

बिहार में पुलिस और एसटीएफ को नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में बड़ी सफलता मिली है। गया और औरंगाबाद जिलों में अभियान के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद किए हैं।

पुलिस ने बताया कि गया के छक्करबन्धा जंगल में पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गए हथियार और सामान बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार छक्करबन्धा जंगल में नदी के पास हुई इस कार्रवाई में एक देसी पिस्तौल, एके-47 की 41 गोलियां, इंसास राइफल के कारतूस, नक्सली पर्चे, रसीद और कुछ आपत्तिजनक सामान मिले हैं। पुलिस का कहना है कि ये सामान नक्सलियों ने वहां छिपाकर रखे थे।

इसी तरह, औरंगाबाद जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान मदनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने पहाड़ के इलाके से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए तीन किलो बारूद, 50 मीटर तार और अन्य सामान बरामद किए। बताया गया कि यह छापेमारी बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने की थी। पुलिस ने अब इस मामले में थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आगे की जांच कर रही है।

उल्लेखनीय है कि बिहार पुलिस और एसटीएफ लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही हैं। इसी अभियान के तहत 14 जुलाई को एसटीएफ और जमुई पुलिस ने जमुई के चिहरा थाना क्षेत्र के पचकटिया के जंगल और पहाड़ी इलाकों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान पुलिस ने 46 डेटोनेटर, नक्सली किताबें और कुछ अन्य सामान बरामद किया था।

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र: विधायक रोहित पवार पर एफआईआर, पुलिस से बहस का आरोप!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,635फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
328,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें