29.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमक्राईमनामाअवैध खनन मामला: झारखंड के CM हेमंत सोरेन को ईडी का समन ...

अवैध खनन मामला: झारखंड के CM हेमंत सोरेन को ईडी का समन   

हेमंत सोरेन पर लगभसग 1000 करोड़ रुपये का  खनन घोटाले में आरोप है।   

Google News Follow

प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने झारखंड के मुख़्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन भेजा है। ईडी हेमंत सोरेन से अवैध खनन मामले में पूछताछ करेगी। हेमंत सोरेन पर लगभसग 1000 करोड़ रुपये का  खनन घोटाले में आरोप है। इस मामले में हेमंत सोरेन के करीबी को पहले ही ईडी गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं हेमंत सोरेन से 2022 में पूछताछ हो चुकी है।

गौरतलब है कि हेमंत सोरेन के करीबी पंकज मिश्रा को 18 नवंबर 2022 में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में ईडी ने सितंबर 2022 एक विशेष अदालत को सूचित किया था कि झारखंड के साहिबगंज और आसपास के इलाकों में लगभग एक हजार करोड़ रुपये का पत्थर और अवैध खनन का पता चला है। एजेंसी का आरोप है कि ये सभी कार्य पंकज मिश्रा द्वारा कराया जा रहा था। वहीं, ईडी ने अपनी शिकायत में कहा है कि पंकज मिश्रा ने स्थापित क्रशरों को अपने कब्जा में रखा था। इतना ही नहीं इसमें उनकी हिस्सेदारी भी थी।

ईडी ने अपनी शिकायत में झारखंड के पूर्व कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल के एक बयान को भी कोट किया गया है। जिसमें उन्होंने कहा था कि एक बार एक बैठक में मुख्यमंत्री ने पकंज मिश्रा को संथाल परगना में रेत खनन और पत्थर से आने वाले पैसे को प्रेम प्रकाश को देने का निर्देश दिया था।

ये भी पढ़ें              

 

अविश्वास प्रस्ताव: निशिकांत दुबे का JDU से लेकर सोनिया गांधी तक पर वार    

सांसदी बहाल होते ही राहुल गांधी को वापस मिला सरकारी बंगला    

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें