आईएएनएस से बात करते हुए अरूण साव ने कहा, “प्रधान सेवक के नाते जो भूमिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निभा रहे हैं और पहलगाम हमले के बाद जिस प्रकार सामने आकर देश का नेतृत्व किया और भारतीय सेना को फ्री हैंड दिया, वो उनके नेतृत्व को दर्शाता है। हमें इतनी बड़ी जीत मिली है।
अरूण साव ने आगे कहा, “सीजफायर को लेकर कई तरह के बयान सामने आ रहे हैं। विपक्षी पार्टियां भी बयान दे रही हैं। लेकिन, इस मामले में हमें वही मानना है, जो विदेश मंत्रालय ने बताया है।”
उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत को पाकिस्तान पर बड़ी सफलता मिली है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। सेना ने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। ये सबको पता है कि सीजफायर की गुहार किसने लगाई थी।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों ने 22 अप्रैल को गोलीबारी की थी और 26 लोगों की हत्या कर दी थी। भारत ने इस घटना में पाकिस्तान का हाथ बताया, जिससे पाकिस्तान इनकार करता रहा। 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सेना ने आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान पर कार्रवाई की।
भारतीय सेना की कार्रवाई में पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकाने तो नष्ट हुए ही, उसकी सैन्य क्षमता को भी भारी नुकसान हुआ।
सीजफायर पर चीन-पाक के रिश्तों में आई दरार, US की क्रेडिट से नाराज!



