27.9 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमदेश दुनिया25 मिनट में सेना ने भारत की ताकत दुनिया को बता दी-अरुण...

25 मिनट में सेना ने भारत की ताकत दुनिया को बता दी-अरुण साव! 

पहलगाम हमले के बाद जिस प्रकार सामने आकर देश का नेतृत्व किया और भारतीय सेना को फ्री हैंड दिया, वो उनके नेतृत्व को दर्शाता है। हमें इतनी बड़ी जीत मिली है। 

Google News Follow
पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए जोरदार जवाब दिया। भारतीय सेना ने अपनी जवाबी कार्रवाई में न सिर्फ पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को नष्ट किया, बल्कि काफी क्षति भी पहुंचाई।
भारतीय सेना के पराक्रम का सम्मान करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन कर रही है। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने ‘तिरंगा यात्रा’ को भारतीयों की सेना के प्रति गहरी आस्था का प्रतीक बताया है।

आईएएनएस से बात करते हुए अरूण साव ने कहा, “प्रधान सेवक के नाते जो भूमिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निभा रहे हैं और पहलगाम हमले के बाद जिस प्रकार सामने आकर देश का नेतृत्व किया और भारतीय सेना को फ्री हैंड दिया, वो उनके नेतृत्व को दर्शाता है। हमें इतनी बड़ी जीत मिली है।

सिर्फ 25 मिनट में भारतीय सेना ने अपनी ताकत दुनिया को दिखा दी और भारत में ‘सिंदूर’ की क्या कीमत है, इसे भी सबने देखा। सेना के इस गौरवपूर्ण कार्य के बाद पीएम का सैनिकों के बीच जाना देश और सेना के प्रति उनके समर्पण को बताता है।”

अरूण साव ने आगे कहा, “सीजफायर को लेकर कई तरह के बयान सामने आ रहे हैं। विपक्षी पार्टियां भी बयान दे रही हैं। लेकिन, इस मामले में हमें वही मानना है, जो विदेश मंत्रालय ने बताया है।”

उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत को पाकिस्तान पर बड़ी सफलता मिली है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। सेना ने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। ये सबको पता है कि सीजफायर की गुहार किसने लगाई थी।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत हमने एक बार फिर पाकिस्तान को झुकाया है। इसे लेकर देश के नागरिकों में भारी उत्साह है और सेना के प्रति लोगों के मन में सम्मान है। इसे ही प्रदर्शित करने के लिए ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली गई है।”

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों ने 22 अप्रैल को गोलीबारी की थी और 26 लोगों की हत्या कर दी थी। भारत ने इस घटना में पाकिस्तान का हाथ बताया, जिससे पाकिस्तान इनकार करता रहा। 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सेना ने आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान पर कार्रवाई की।

भारतीय सेना की कार्रवाई में पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकाने तो नष्ट हुए ही, उसकी सैन्य क्षमता को भी भारी नुकसान हुआ।

यह भी पढ़ें-

सीजफायर पर चीन-​पाक​ के रिश्तों में आई दरार, ​US​ की क्रेडिट ​से​ नारा​ज​​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें