27 C
Mumbai
Wednesday, June 24, 2026
होमदेश दुनियाबंगाल में टीएमसी का डर या भाजपा भरोसा, दो विकल्प: मोदी 

बंगाल में टीएमसी का डर या भाजपा भरोसा, दो विकल्प: मोदी 

ब्रिगेड ग्राउंड की वो ऐतिहासिक तस्वीरें, जनसैलाब और वो उत्साह, जनता का जूनून... तब से पूरा टीएमसी सिंडिकेट घबराया हुआ है और आज मैं देख रहा हूं, ब्रिगेड ग्राउंड में जो बिगुल बजा, कूच बिहार ने उस पर मुहर लगा दी है।

Google News Follow

Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले राजधानी कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड से मैंने बंगाल में परिवर्तन महाअभियान की शुरुआत की थी। ब्रिगेड ग्राउंड की वो ऐतिहासिक तस्वीरें, जनसैलाब और वो उत्साह, जनता का जूनून… तब से पूरा टीएमसी सिंडिकेट घबराया हुआ है और आज मैं देख रहा हूं, ब्रिगेड ग्राउंड में जो बिगुल बजा, कूच बिहार ने उस पर मुहर लगा दी है।

उन्होंने कहा कि कूच बिहार में भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि टीएमसी का समय अब समाप्त हो चुका है। एक ओर टीएमसी का भय है, और इसका मुकाबला करने के लिए आपके पास भाजपा का भरोसा है।

उन्होंने कहा कि एक ओर टीएमसी के कटमनी और करप्शन का भय है, दूसरी ओर विकास को तेज रफ्तार देने वाली भाजपा का भरोसा है। एक ओर घुसपैठ कराकर, विदेशियों को यहां बसाने का भय है, दूसरी ओर घुसपैठ रोककर सारे घुसपैठियों को बंगाल से बाहर करने का भाजपा का भरोसा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक तरफ टीएमसी का डर है, तो दूसरी तरफ भाजपा पर भरोसा है। एक तरफ टीएमसी के भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी का डर है, तो दूसरी तरफ भाजपा पर भरोसा है, जो विकास को गति दे सकती है। एक तरफ घुसपैठ का डर है, तो दूसरी तरफ भाजपा पर भरोसा है, जो राज्य से घुसपैठियों को भगा सकती है।

उन्होंने कहा कि एक ओर संदेशखाली जैसी बहनों की चीखें और बेटियों पर होता निर्मम अत्याचार है, दूसरी ओर नारीशक्ति को सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण की ‘मोदी की गारंटी’ है। मैं आपको भरोसा देता हूं कि इस बार चुनाव के बाद इनके पापों का पूरा हिसाब किया जाएगा। चुन-चुन कर हिसाब किया जाएगा। 4 मई के बाद कानून अपना काम करेगा। चाहे कोई बड़े से बड़ा गुंडा क्यों न हो… इस बार न्याय होकर रहेगा।

उन्होंने कहा कि यहां की निर्मम सरकार बंगाल की इस पावन माटी पर हर रोज लोकतंत्र को लहुलूहान कर रही है। ये निर्मम सरकार अपने आगे किसी संवैधानिक संस्था को कुछ भी नहीं समझती। दो-तीन दिन पहले पूरे देश ने देखा है कि कैसे मालदा में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाकर रखा गया।

यह भी पढ़ें-

‘तपस्या में ही नहीं, AI में भी कमी’: आसाम CM की पत्नी का पवन खेड़ा पर पलटवार

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,280फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें