29 C
Mumbai
Tuesday, February 10, 2026
होमराजनीतिइंडी गठबंधन की बैठक में वोटर लीस्ट गड़बड़ी के आरोप !

इंडी गठबंधन की बैठक में वोटर लीस्ट गड़बड़ी के आरोप !

SIR के खिलाफ रणनीति पर चर्चा

Google News Follow

Related

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवास 5, सुनहरी बाग रोड पर इंडी गठबंधन की एक डिनर मीटिंग आयोजित हुई, जिसमें गठबंधन के 25 राजनीतिक दलों के करीब 50 प्रमुख नेताओं ने भाग लिया। इस बैठक में आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव, मतदाता सूची में कथित गड़बड़िययां और बिहार में चल रही SIR प्रक्रिया (Special Intensive Revision) जैसे मुद्दों पर चर्चा चलाई गई। इस बैठक में राहुल गांधी के कथित ‘एटम बम’ का पुनरुच्चार किया गया।

बैठक की शुरुआत राहुल गांधी ने प्रेजेंटेशन दी, जिसमें उन्होंने मतदाता सूची में कथित हेरफेर और उसमें भाजपा की भूमिका को लेकर चिंता जताई। राहुल गांधी ने कहा, “बीजेपी हर राज्य में मतदाता सूची से छेड़छाड़ कर रही है। यह लोकतंत्र के लिए एक गंभीर खतरा है और विपक्षी दलों को सजग होकर इस साजिश का मुकाबला करना होगा।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा मतदाता सूची के जरिए एंटी इनकमबेंसी मैनेज करने की कोशिश कर रही है।

बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि चुनाव आयोग के खिलाफ एक संयुक्त मुहिम तेज की जाएगी, ताकि वोटर लिस्ट की पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। साथ ही, सभी दलों से अपील की गई कि वे अपने-अपने राज्यों में इस मुद्दे को लेकर सतर्क रहें और ज़मीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करें।

बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की संयुक्त यात्रा एक सितंबर को समाप्त हो रही है। इस मौके पर तेजस्वी यादव ने सभी सहयोगी दलों को बिहार में एक और बड़ी बैठक के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने बिहार में SIR प्रक्रिया को लेकर विपक्षी यात्रा की जानकारी भी साझा की और कहा कि इंडिया गठबंधन अब इस प्रक्रिया के खिलाफ सड़क पर उतरकर जनता के बीच जाएगा। संभावना है कि अगस्त के अंत में गठबंधन की अगली बैठक बिहार में होगी।

इस बैठक में यह भी तय किया गया कि सितंबर में होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर गठबंधन एकजुट रहेगा। सूत्रों के अनुसार, NDA अपना उम्मीदवार 12 अगस्त तक घोषित कर सकता है, जिसके बाद विपक्षी खेमे की ओर से भी रणनीति का एलान किया जाएगा।

इस उच्चस्तरीय बैठक में कांग्रेस की ओर से सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा डी राजा (CPI), तिरुचि शिवा व टी.आर. बालू (DMK), शरद पवार और सुप्रिया सुले (NCP), फारूक अब्दुल्ला (NC), अखिलेश यादव, डिंपल यादव व रामगोपाल यादव (SP), अभिषेक बनर्जी (TMC), उद्धव ठाकरे, रश्मि ठाकरे और आदित्य ठाकरे (Shiv Sena-UBT), कमल हासन (MNM), हनुमान बेनीवाल (RLP), महबूबा मुफ्ती (PDP), मुकेश सहनी (VIP) और तेजस्वी यादव (RJD) जैसे दिग्गज नेता मौजूद रहे।

दौरान बता दें की चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के लगाए गंभीर आरोपों को चुनाव आयोग ने चुनौती दी थी। आयोग ने राहुल गांधी से शपथपत्र पर हस्ताक्षर करते हुए अपने आरोपों को और पुख़्ता करने और सबूतों के झूठे सिद्ध होने से होने वाली कारवाई भुगतने की तैयारी दिखाने कहा था।

यह भी पढ़ें:

एनडीए बैठक: उपराष्ट्रपति उम्मीदवार तय करेंगे मोदी और नड्डा-रिजिजू! 

कैंसर से बचाव में मददगार सोंठ, जानें इसके आयुर्वेदिक फायदे!

कर्नाटक चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से मांगा शपथ पत्र, जवाब शुक्रवार तक!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,233फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें