29.2 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमन्यूज़ अपडेटविदेशी ताकतों के हथियार के रूप में काम कर रहा हैं इंडी...

विदेशी ताकतों के हथियार के रूप में काम कर रहा हैं इंडी गठबंधन!

इंडी गठबंधन के 1.6 लाख बूथ लेवल एजेंट अगर 10 दिनों में प्रतिदिन 4-5 मतदाताओं का सत्यापन करते, तो अब तक पूरी सूची स्पष्ट हो चुकी होती, मगर विपक्ष झूठ की इबारत लिखने में व्यस्त है।

Google News Follow

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने रविवार (10 अगस्त) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और इंडी गठबंधन पर तीखे हमले किए। उन्होंने आरोप लगाया कि “विदेशी और भारत विरोधी ताकतों के दबाव में राहुल गांधी, कांग्रेस और इंडी गठबंधन देश के लोकतंत्र को बदनाम करने की साजिशों में लगे हुए हैं।” त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी, कांग्रेस और इंडी गठबंधन विदेशी ताकतों के हथियार के रूप में काम कर रहे हैं और कई बार अदालत व जनता के सामने झूठ बोलते पकड़े गए हैं। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी चुनाव और मतदाता सूची पर लगातार फर्जी दावे कर जनता को गुमराह कर रहे हैं।

BJP प्रवक्ता ने कहा कि चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के एक हालिया दावे को गलत साबित किया है और बार-बार उनके आंकड़ों का वेरिफिकेशन करने को कहा, लेकिन राहुल गांधी ऐसा करने में नाकाम रहे। उन्होंने सवाल किया कि अगर बिहार की मतदाता सूची में कोई गड़बड़ी है तो 1 सितंबर तक चुनाव आयोग को आवेदन देकर सुधार क्यों नहीं करवाते। इंडी गठबंधन के 1.6 लाख बूथ लेवल एजेंट अगर 10 दिनों में प्रतिदिन 4-5 मतदाताओं का सत्यापन करते, तो अब तक पूरी सूची स्पष्ट हो चुकी होती, मगर विपक्ष झूठ की इबारत लिखने में व्यस्त है।

सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी से पूछा कि बैंगलोर सेंट्रल सीट पर 1 लाख वोटरों का आंकड़ा उन्हें कहां से मिला। “अगर चुनाव आयोग का डेटा नहीं था तो वह आंकड़ा किसको जारी किया? मीडिया को, जनता को, सांसदों को, या चुनाव आयोग को?” BJP प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी पहले भी विदेशी धरती पर जाकर विदेशी ताकतों से भारत के लोकतंत्र में हस्तक्षेप की मांग कर चुके हैं। उन्होंने कहा, “अब विदेशी घुसपैठियों द्वारा लोकतंत्र पर डाका डालने का प्रयास इंडी गठबंधन कर रहा है, और देश को सतर्क रहने की जरूरत है।”

त्रिवेदी ने यह भी कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर राहुल गांधी ने बार-बार झूठ बोला, जबकि सेना ने सभी तथ्य सार्वजनिक कर दिए। उन्होंने राहुल गांधी को चिर युवा, ढपोरशंख के आधुनिक अवतार बताते हुए नेता प्रतिपक्ष की मर्यादा तोड़ने का आरोप लगाया। दरम्यान विपक्ष सरकार पर चुनावी प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठा रहा है मगर शपथपत्र के साथ सबूत देने के लिए तैयार नहीं है।

यह भी पढ़ें:

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी नया इनकम टैक्स बिल 2025!

यासीन मलिक को फांसी की सजा देने की NIA की मांग!

बेटिंग ऐप्स प्रमोशन मामले में ईडी के सामने पेश हुए राणा दग्गुबाती!

सुप्रीम कोर्ट ने मेधा पाटकर की दोषसिद्धी रखी बरकरार !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें