इंडी गठबंधन की रैली फ्लॉप, 10 लाख की भीड़ के बजाय दिखी खाली कुर्सियां: तरुण चुघ!

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की 'वोट चोरी' की कहानी और फिल्मी पटकथा पर आधारित राजनीति को देश की जनता ने एक बार फिर खारिज कर दिया है।

इंडी गठबंधन की रैली फ्लॉप, 10 लाख की भीड़ के बजाय दिखी खाली कुर्सियां: तरुण चुघ!

NDIA-alliance-rally-a-flop-empty-chairs-seen-instead-of-a-crowd-of-10-lakh-Tarun-Chugh

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडी गठबंधन की रैली को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। भाजपा के राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने रैली में भीड़ जुटाने के सवाल पर कहा कि राहुल गांधी ने 10 लाख लोगों के जुटने का दावा किया था, लेकिन रैली में मैदान और कुर्सियां खाली नजर आईं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की ‘वोट चोरी’ की कहानी और फिल्मी पटकथा पर आधारित राजनीति को देश की जनता ने एक बार फिर खारिज कर दिया है।

भाजपा के राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन की रैली का उद्देश्य भी स्पष्ट नहीं था। राहुल गांधी की राजनीति अब केवल धमकी देने, अराजकता फैलाने और संवैधानिक संस्थाओं तथा न्यायपालिका पर सवाल उठाने तक सीमित रह गई है। देश की जनता राहुल गांधी के नेतृत्व में हो रही ऐसी गतिविधियों का विरोध कर रही है और उनके खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश है।

भाजपा सांसद ने राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि किसी को सपना देखने से रोका नहीं जा सकता, लेकिन देश की जनता उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में नहीं देखना चाहती।

चुघ ने तंज कसते हुए कहा, “किसी को सपने देखने से कोई रोक नहीं सकता। उन्हें सपने देखने दीजिए। देश की जनता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में नहीं देखना चाहती। वे मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख सकते हैं, इसमें कोई परेशानी नहीं है।” उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी की चुनावी हार का सिलसिला जारी है और अब उनकी हार का शतक दूसरे शतक की ओर बढ़ रहा है।

तरुण चुघ ने राहुल गांधी पर देश की सेना के खिलाफ बयान देने और पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति भारतीय सेना के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करता है, पाकिस्तान के सेना-संबंधी रुख का समर्थन करता है और विदेशी टूलकिट के जरिए भारत को बदनाम करने की कोशिश करता है, उसे देश की जनता माफ नहीं करेगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। चुघ ने कहा कि भारतीय जनता ऐसे नेताओं की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी।

भाजपा सांसद ने कहा, “जो व्यक्ति भारत की वीर सेना को अपशब्द कहता हो, पाकिस्तान की सेना की भाषा बोलता हो, विदेशी टूलकिट के जरिए भारत को बदनाम करना चाहता हो और देश में अराजकता फैलाने की कोशिश करता हो, उसे जनता माफ नहीं करेगी।”

यह भी पढ़ें-
बांग्लादेश में तीसरे दिन भी मजदूरों का प्रदर्शन तेज!
चेन्नई-तिरुवल्लूर में भारी बारिश का अलर्ट; चक्रवात ‘मुरासु’ सक्रिय
Exit mobile version