नेपाल के लिए भारत की चौथी राहत फ्लाइट पहुंची!

11 टन सामग्री काठमांडू पहुंची

नेपाल के लिए भारत की चौथी राहत फ्लाइट पहुंची!

भारत का चौथा प्लेन रविवार को राहत सामग्री की चौथी खेप लेकर काठमांडू पहुंचा और आपदा प्रभावित देश नेपाल के लोगों की मदद के लिए यहां की सरकार को यह सामग्री सौंप दी। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने X पर लिखा, भारत की चौथी फ्लाइट 11 टन राहत सामग्री लेकर काठमांडू पहुंच गई है। यह फ्लाइट नेपाल में चल रहे बचाव और राहत कार्यों में मदद के लिए ज़रूरी सामान और तकनीकी क्षमताएं लेकर आई है।

इसमें सर्च और बचाव कार्यों के लिए उपकरणों के साथ एक टनल टेक्निकल टीम, DNA एनालिसिस के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की एक टीम और कंबल, स्लीपिंग बैग, तिरपाल, प्लास्टिक शीट और हाइजीन किट जैसी रहने की सामग्री शामिल है।

गौरतलब है कि 26 अगस्त की सुबह नेपाल के रसुवा और आसपास के इलाकों में भोटेकोशी नदी में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ में 724 लोगों के शव बरामद किए गए हैं और सैकड़ों लोग लापता हैं। लापता लोगों में विदेशी नागरिक और सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। बाढ़ से तीन जिलों में भारी नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें-

Exit mobile version