30.8 C
Mumbai
Monday, June 15, 2026
होमदेश दुनियाभारत टेक उपभोक्ता से टेक प्रदाता बना: पीएम मोदी बयान!

भारत टेक उपभोक्ता से टेक प्रदाता बना: पीएम मोदी बयान!

उन्होंने आगे कहा कि इनोवेशन भारत के डीएनए में समाहित है। हजारों सालों से भारत ने अपनी खोजों और ज्ञान से दुनिया का मार्गदर्शन किया है।

Google News Follow

Related

भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में मानवता के एक बड़े हिस्से को लाभ पहुंचाने की क्षमता है। यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिया।

फ्रांस के नीस शहर में हो रही ‘भारत इनोवेट्स समिट’ के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा,”एक दशक पहले, दुनिया भारत को मुख्य रूप से टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश के तौर पर देखती थी, लेकिन आज भारत तेजी से टेक्नोलॉजी देने वाले देश के रूप में उभर रहा है।

भारत से निकले इनोवेशन और समाधानों में मानवता के एक बड़े हिस्से को फायदा पहुंचाने की क्षमता है। ‘भारत इनोवेट्स’ इसी सोच को आगे बढ़ाता है और यह दुनिया के लिए एक निमंत्रण है कि वे भारत के साथ मिलकर काम करें और ग्लोबल इनोवेशन के अगले अध्याय को साथ मिलकर तैयार करें।”

उन्होंने आगे कहा कि इनोवेशन भारत के डीएनए में समाहित है। हजारों सालों से भारत ने अपनी खोजों और ज्ञान से दुनिया का मार्गदर्शन किया है। गणित से लेकर खगोल विज्ञान तक, और चिकित्सा से लेकर योग तक, भारत का योगदान पूरी मानवता के लिए आधारभूत रहा है। आज हम इसी समृद्ध विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं और इसे नई दिशा व गति दे रहे हैं।

मानवता को भारत की प्राथमिकता बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत की सबसे बड़ी प्राथमिकता ऐसी टेक्नोलॉजी है जो मानवता की सेवा करे। इसी सिद्धांत ने हमारे डिजिटल क्रांति को आगे बढ़ाया है और यही भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर का आधार है।

आगे कहा कि हमारा विजन “एआई फॉर ऑल” (सभी के लिए एआई) के सिद्धांत पर आधारित है, जो हर व्यक्ति की भलाई और खुशी के लिए समर्पित है।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF की मॉक ड्रिल, अग्नि सुरक्षा परखा!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,356फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
314,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें