25 C
Mumbai
Tuesday, February 10, 2026
होमदेश दुनियाभारत-अमेरिका रिश्तों में असीम संभावनाएं, व्यापार 500 अरब डॉलर!

भारत-अमेरिका रिश्तों में असीम संभावनाएं, व्यापार 500 अरब डॉलर!

अमेरिका के अलावा भारत दूसरे देशों के साथ भी फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) को आगे बढ़ा रहा है। पीयूष गोयल ने बताया कि भारत अब तक 9 एफटीए पर साइन कर चुका है| 

Google News Follow

Related

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत और अमेरिका के रिश्तों में असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि अगले 5 से 6 साल में दोनों देशों के बीच व्यापार 500 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस डील को लेकर भारत में उद्योग जगत और अन्य पक्षों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

अमेरिका के अलावा भारत दूसरे देशों के साथ भी फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) को आगे बढ़ा रहा है। पीयूष गोयल ने बताया कि भारत अब तक 9 एफटीए पर साइन कर चुका है, जिनसे 38 देशों के साथ व्यापार होता है।

एनडीटीवी प्रॉफिट कॉन्क्लेव में बोलते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि मुश्किल वैश्विक हालात के बावजूद इस साल भारत का कुल व्यापार 5 से 6 प्रतिशत तक बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए भारत एक मजबूत स्थिति में है। इसकी वजह है स्थिर नीतियां और निवेशकों का बढ़ता भरोसा।

पीयूष गोयल ने कहा कि अमेरिका के साथ हुए ट्रेड डील फ्रेमवर्क से कई सेक्टरों में बड़ी संभावनाएं खुलेंगी। खासतौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डेटा सेंटर में निवेश को इससे बड़ा फायदा मिलेगा।

उन्होंने बताया कि इस समझौते से भारत को अमेरिका से आने वाले उत्पादों का लाभ मिलेगा और साथ ही देश के अंदर नए निवेश के मौके भी पैदा होंगे।

उन्होंने कहा कि भारत इस समय कनाडा के साथ एफटीए के लिए बातचीत कर रहा है। इसके अलावा एक और देश के साथ समझौता लगभग पूरा होने वाला है, हालांकि उस देश का नाम उन्होंने नहीं बताया।

पीयूष गोयल ने कहा कि अमेरिका के साथ बातचीत बिना किसी तनाव के हुई और सभी पक्षों का सहयोग मिला। उन्होंने बताया कि सरकार का फोकस ऐसे समझौते करने पर है जो आर्थिक विकास, निवेश, नई तकनीक और भारत की वैश्विक सप्लाई चेन में मजबूत भूमिका को बढ़ावा दें।

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत साल 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापार में लगातार बढ़ोतरी और दुनिया के कई देशों के साथ मजबूत साझेदारी भारत की इस यात्रा को समर्थन दे रही है। यह बयान उन्होंने उसी दिन दिया जब भारत-अमेरिका ट्रेड डील फ्रेमवर्क की घोषणा हुई।​ 

 
यह भी पढ़ें-

फॉर्म-7 से सपा वोट कटवाने की साजिश, चुनाव प्रभावित: अखिलेश​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,236फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें