27 C
Mumbai
Tuesday, April 7, 2026
होमदेश दुनियाRussia-Ukraine War: भारत पर भड़के, भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद !

Russia-Ukraine War: भारत पर भड़के, भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद !

हाल के दिनों में अमेरिका के कई शीर्ष सांसदों ने यूक्रेन संकट पर भारत की स्थिति पर भारी रोष जताया है| इसमें सांसद जॉन कॉर्निन और भारतीय अमेरिकी कांग्रेसी डॉ अमी बेरा भी शामिल हैं|  

Google News Follow

Related

अमेरिका हमेशा से भारत इस पर इस बात का दबाव बनाता रहा है कि वह रूस की आलोचना करे| यूक्रेन युद्ध के बाद से अमेरिका को उम्मीद थी कि अंतरराष्ट्रीय मंचों में भारत रूस के खिलाफ रहेगा, लेकिन भारत ने इस मामले में अभी तक सधा हुआ रुख अपनाया है| भारत ने रूस को सीधे कुछ बोलने के बजाए शांति की अपील की है|

हाल के दिनों में अमेरिका के कई शीर्ष सांसदों ने यूक्रेन संकट पर भारत की स्थिति पर भारी रोष जताया है| इसमें सांसद जॉन कॉर्निन और भारतीय अमेरिकी कांग्रेसी डॉ अमी बेरा भी शामिल हैं|

इसी बीच भारतीय मूल के एक अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने कहा कहना है कि भारत को अब अवश्य ही यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की निंदा करनी चाहिए| अमेरिकी सांसद ने ये भी कहा है कि भारत को रूस या चीन से तेल भी नहीं खरीदना चाहिए| उनका कहना है कि अब समय आ गया है कि भारत निर्णय कर ले कि वो किस पाले में रहना चाहता है|

अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में सिलिकन वैली का प्रतिनिधित्व करने वाले रो खन्ना रूस पर भारत की वर्तमान नीति की हमेशा से आलोचना करते रहे हैं| एक इंटरव्यू के दौरान सख्त लहजे में उन्होंने कहा, ‘मैं भारत को लेकर स्पष्ट हूं और मुझे लगता है कि भारत को पुतिन की निंदा करनी चाहिए| भारत को रूस या चीन से तेल नहीं लेना चाहिए|

भारत ने युद्धग्रस्त यूक्रेन को मानवीय मदद भी पहुंचाई है| इस मदद में यूक्रेन और उसके आसपास के देशों में दवाइयां, मेडिकल इक्वीपमेंट्स, टेंट्स, पानी जमा करने के लिए टैंक, सोलर लैंप आदि सामान भेजा जा रहा है|

यह भी पढ़ें-

पिस्तौल की नोक पर बदमाशों ने पंप पेट्रोल कर्मचारियों से लूटे 25 लाख  

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,248फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें