29 C
Mumbai
Monday, February 9, 2026
होमदेश दुनियाभारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही सही नीतियों और दूरदर्शिता के कारण:...

भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही सही नीतियों और दूरदर्शिता के कारण: मोबियस!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में 140 करोड़ की आबादी अब ग्लोबल मैप पर अपना उचित स्थान पाने के लिए उत्सुक है।

Google News Follow

Related

भारत के दुनिया की चार सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने पर अरबपति निवेशक मार्क मोबियस ने सोमवार को कहा कि यह सही नीति और दूरदर्शी नजरिए का परिणाम है। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए मार्क मोबियस ने कहा कि उन्हें आश्चर्य नहीं होगा कि भारत विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से बढ़ना जारी रखे।

मोबियस ने कहा, “मुझे इस बात पर आश्चर्य नहीं है कि भारत दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं की रैंकिंग में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में 140 करोड़ की आबादी अब ग्लोबल मैप पर अपना उचित स्थान पाने के लिए उत्सुक है।”

उन्होंने आगे कहा कि भारत की जीडीपी तेजी से आगे बढ़ रही है और शीघ्र ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर अग्रसर है। मोबियस के अनुसार, “वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत की जीडीपी 6-7 प्रतिशत से बढ़ना अर्थव्यवस्था की मजबूती को दर्शाता है।”

बीते एक दशक में भारत विश्व की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना गया है। 2025 में केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी ही भारत से बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। मोबियस ने आईएएनएस से कहा कि भारत में विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की क्षमता है।

हाल ही में नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने कहा कि भारत जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और अब अगले 2.5 से 3 वर्षों में जर्मनी को हटाकर तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा।

सुब्रह्मण्यम ने 10वीं नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल मीटिंग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मैं जब बोल रहा हूं, तब हम दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और 4 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी हैं और यह मेरा डेटा नहीं है। यह आईएमएफ का डेटा है। आज भारत जापान से भी बड़ी अर्थव्यवस्था है।”

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक अप्रैल 2025 में कहा था कि 2025 में भारत की नॉमिनल जीडीपी बढ़कर 4,187.017 अरब डॉलर हो जाएगी। वहीं, जापान की जीडीपी का आकार 4,186.431 अरब डॉलर रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें-

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का कहर, आम जनजीवन प्रभावित! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,237फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें