28.4 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमदेश दुनियाअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं ने दी महिलाओं को...

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं ने दी महिलाओं को शुभकामनाएं!

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा महिलाएं अपनी बुद्धिमत्ता, समर्पण और शक्ति से समाज को दे रही हैं नई दिशा|

Google News Follow
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं ने महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “जागो, उठो और शिक्षित बनो। परंपराओं को तोड़ो और स्वतंत्र हो जाओ। लैंगिक समानता ही देश में बदलाव की शुरुआत करती है। महिलाएं अपनी बुद्धिमत्ता, समर्पण और शक्ति से समाज को नया आकार देने वाली सशक्त शक्ति हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 की शुभकामनाएं।”

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “महिलाएं हमारे समाज की रीढ़ हैं। उनकी ताकत और आवाज हमारे देश के भविष्य को दिशा देती है। इस महिला दिवस पर, मैं आपके साथ और आपके लिए खड़ा हूं—हर उस बाधा को तोड़ने के लिए प्रतिबद्ध हूं, जो किसी भी महिला को अपने सपने पूरे करने और नई ऊंचाइयों तक पहुंचने से रोकती है।”

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने लिखा: “देशभर की सभी बहनों को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। स्वतंत्रता संग्राम से लेकर राष्ट्र निर्माण तक, महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है और अपनी नेतृत्व क्षमता साबित की है। आज आवश्यकता है कि महिलाओं की भागीदारी और अधिक बढ़ाई जाए। जितनी ज्यादा महिलाएं आगे आएंगी, देश उतना ही सशक्त और सुंदर बनेगा।”

वहीं, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने लिखा,”दिल्ली की सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई। आज सभी महिलाएं अपने फोन पर नजर गड़ाए बैठी हैं कि 2,500 रुपये बैंक खाते में जमा होने का संदेश कब आएगा।”

यह भी पढ़ें-

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: कबड्डी खिलाड़ी हस्ती वेगड़ ने लैंगिक समानता की वकालत की!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें