29.3 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमदेश दुनियाबिहार के 'सुपरकॉप' शिवदीप लांडे ने अचानक क्यों दिया इस्तीफा!

बिहार के ‘सुपरकॉप’ शिवदीप लांडे ने अचानक क्यों दिया इस्तीफा!

आज मैं भारतीय पुलिस सर्विस से त्यागपत्र दिया हूं, लेकिन मैं बिहार में ही रहूंगा और बिहार मेरी कर्मभूमि रहेगी|

Google News Follow

शिवदीप लांडे 2006 बैच के बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं|वे मूल रूप से महाराष्ट्र के अकोला जिले के परसा गांव के निवासी हैं| वे एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं|पूर्णिया रेंज के आईजी शिवदीप बामन राव लांडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है| उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से अपने इस्तीफे की जानकारी दी| 

उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि 18 वर्ष में सरकारी पद पर अपनी सेवा करने के बाद आज मैं इस पद से इस्तीफा दे रहा हूं| इन वर्षों में मैं बिहार को खुद से और अपने परिवार से भी ऊपर माना| उन्होंने आगे लिखा कि आज मैं भारतीय पुलिस सर्विस से त्यागपत्र दिया हूं, लेकिन मैं बिहार में ही रहूंगा और बिहार मेरी कर्मभूमि रहेगी|

हालांकि उनके इस्तीफे के कयास काफी लंबे समय से लगाए जा रहे थे| यह कयास लगाए जा रहे थे कि वे इस्तीफे के बाद महाराष्ट्र चले जाएंगे, लेकिन बिहार में ही रहने की बात कहकर यह सस्पेंस बना दिए हैं कि आखिर अब वे बिहार में क्या करेंगे? इससे पूर्व कई आईपीएस अधिकारी बिहार छोड़कर जा चुके हैं|

महाराष्ट्र के रहने वाले और सिंघम के नाम से मशहूर आईपीएस शिवदीप लांडे बिहार कैडर में हैं।​ महाराष्ट्र पुलिस में डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस एंटी नारकोटिक्स सेल एवं क्राइम ब्रांच में तैनात थे​|​ मुंबई में भी उन्होंने अपराधियों के छक्के छुड़ा दिए थे​|​ वहीं समय अवधि खत्म होने के बाद पुनः वे बिहार आ गए थे और सहरसा रेंज के डीआईजी बनाए गए थे​|​ वहीं 10 दिन पूर्व ही उन्हें पूर्णियां प्रक्षेत्र का आईजी बनाया गया था​|​अचानक उनके इस्तीफे से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया​|​

कुछ दिन पूर्व ही शिवदीप लांडे को पूर्णिया प्रक्षेत्र का आईजी नियुक्त किया गया था​|​बताया जाता है कि बतौर एसपी के रूप में वे पूर्णियां, अररिया और मुंगेर में अपनी सेवा दे चुके हैं​|​किशनगंज और कटिहार के भी प्रभारी एसपी रह चुके हैं​|​ बताया जाता है कि जब शिवदीप लांडे इन जिलों में एसपी थे तो अपराधी जिला छोड़कर भाग खड़े हुए थे​|​ इन जगहों से अपराधियों के नमो निशान मिट गए थे​|

यह भी पढ़ें-

लातूर के सरकारी छात्रावास में 50 छात्राओं विषबाधा के शिकार; अस्पताल में भर्ती!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें