27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमक्राईमनामाट्रंप की एआई तस्वीर पर ईरान बोला, कूटनीति ऐसे नहीं चलती!

ट्रंप की एआई तस्वीर पर ईरान बोला, कूटनीति ऐसे नहीं चलती!

होर्मुज को लेकर दोनों देशों के बीच विवाद बना हुआ है। सीजफायर ऐलान के बीच भी हमले जारी हैं। वहीं सोशल प्लेटफॉर्म पर भी दोनों एक दूसरे को निशाने पर ले रहे हैं।

Google News Follow
ईरान के एक राजदूत रेजा अमीरी मोगादम ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक सोशल पोस्ट पर ऐतराज जताते हुए नसीहत दी है। एक एआई-जेनरेटेड तस्वीर में ट्रंप समुद्र में धमाके होते देखे जा सकते हैं।

मोगादम पाकिस्तान में ईरान के राजदूत हैं। उन्होंने ट्रंप की तस्वीर शेयर करते हुए जवाब दिया कि ये धोखे से भरी दुनिया में, खतरनाक सोच और शोर-शराबे के साथ खुशी जताते बहादुरी का दिखावा है। इससे तनाव और बढ़ता है। कूटनीति ऐसे नहीं की जाती। इस पोस्ट को उकसावे की कार्रवाई बताया जा रहा है।

शनिवार को ही ट्रुथ सोशल पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो एआई जेनरेटेड तस्वीरें पोस्ट की। इनमें से एक (जो मोगादम ने साझा की) में वो जहाज में दूरबीन ले खड़े होकर समुद्र की ओर देख रहे हैं। दूर से धमाके होते दिख रहे हैं। आग लगी हुई है।

वहीं दूसरी तस्वीर में समुद्र के तल से लगे कुछ जहाज हैं। कुछ टूटे हुए हैं। इनके ऊपर कैप्शन में लिखा है “ईरान की नौसेना।” इस तस्वीर के जरिए ट्रंप एक बार फिर जताना चाहते हैं कि अमेरिका ने ईरान की नौसेना को तबाह कर दिया है।

होर्मुज को लेकर दोनों देशों के बीच विवाद बना हुआ है। सीजफायर ऐलान के बीच भी हमले जारी हैं। वहीं सोशल प्लेटफॉर्म पर भी दोनों एक दूसरे को निशाने पर ले रहे हैं। अमेरिका की नाकेबंदी और ईरान की पाबंदी से समस्या बनी हुई है।

हाल ही में ईरान के पहले उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा आरेफ ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि ईरान जल्द ही अमेरिका और इजरायल के खिलाफ इस लड़ाई में बड़ी जीत का जश्न मनाएगा। दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आए दिन कहते हैं कि ईरान की सेना तबाह हो चुकी है और नई झड़पों के बावजूद संघर्ष विराम जारी है।

आरेफ ने गुरुवार को कहा कि देश जल्द ही जीत का जश्न मनाएगा और होर्मुज स्ट्रेट ईरान का खास इलाका बना रहेगा।

यह भी पढ़ें-

200 यूनिट फ्री बिजली और DMK सरकार के कर्ज पर व्हाइट पेपर का ऐलान

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें