33 C
Mumbai
Friday, April 10, 2026
होमक्राईमनामालेबनान पर इजरायली हमले जारी, पीएम सलाम ने मदद मांगी!

लेबनान पर इजरायली हमले जारी, पीएम सलाम ने मदद मांगी!

एक बयान जारी कर उन्होंने यूएस-ईरान संघर्ष विराम का स्वागत करते हुए कहा, इजरायल घनी आबादी वाले लेबनानी इलाकों पर हमला कर रहा है और "बेबस नागरिकों" को मार रहा है।

Google News Follow

Related

इजरायल की सेना ने स्पष्ट किया कि वो लेबनान में हिज्बुल्लाह के खिलाफ हमले जारी रखेगी और उन पर वार का कोई मौका नहीं छोड़ेगी। इजरायल डिफेंस फोर्सेस के अनुसार उसके 50 फाइटर जेट्स ने 10 मिनट में 100 हिज्बुल्लाह टारगेट्स पर 160 बम गिराए। इसमें भारी संख्या में लोगों के मारे जाने और घायल होने की खबर है। इस बीच लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने अपने सहयोगी देशों से मदद की गुहार लगाई है।

एक बयान जारी कर उन्होंने यूएस-ईरान संघर्ष विराम का स्वागत करते हुए कहा, इजरायल घनी आबादी वाले लेबनानी इलाकों पर हमला कर रहा है और “बेबस नागरिकों” को मार रहा है।

लेबनान के प्रधानमंत्री ने कहा कि इजरायल “युद्ध को रोकने के लिए सभी क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कोशिशों को पूरी तरह से नजरअंदाज कर रहा है। इजरायल अंतर्राष्ट्रीय कानून और अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून के सिद्धांतों की पूरी तरह से अनदेखी कर रहा है।” उन्होंने आगे कहा, “लेबनान के सभी दोस्तों से अपील है कि वे हर तरह से इन हमलों को खत्म करने में हमारी मदद करें।”

इस बीच अल जजीरा से बात करते हुए लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री राकन नासेरेद्दीन ने कहा कि बुधवार को किए हमले में 100 लोगों की जान गई। बेरूत और दूसरे इलाकों में इजरायली एयरस्ट्राइक की वजह से अस्पताल मृतकों और घायलों से भरे हुए हैं। वहीं लेबनानी रेड क्रॉस का कहना है कि उसकी 100 एम्बुलेंस अभी भी प्रभावित इलाकों में काम कर रही हैं।

इजरायल के जनरल स्टाफ के चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल इयाल जमीर ने साफ कहा है कि सेना बिना किसी समझौते के हिज्बुल्लाह पर हमला जारी रखेगी।

इजरायली सेना के एक बयान के मुताबिक, “हम हिज्बुल्लाह पर हमला जारी रखेंगे और हर मौके का फायदा उठाएंगे।” उन्होंने कहा, “हम उत्तर के अपने निवासियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेंगे। हम बिना रुके हमला करते रहेंगे।”

यह भी पढ़ें-

ट्रंप के सीजफायर फैसले बाद तेल कीमतों गिरावट से रुपया मजबूत! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,229फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
302,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें