29 C
Mumbai
Sunday, February 15, 2026
होमदेश दुनियापाक की किस्मत में रोना, पहलगाम हमले पर भारत देगा तगड़ा जवाब...

पाक की किस्मत में रोना, पहलगाम हमले पर भारत देगा तगड़ा जवाब – विज!

अनिल विज ने पहलगाम में हिंदुओं को उनका धर्म पूछकर मारे जाने पर कहा, "आतंकी तो यही चाहते हैं कि हिंदू और मुसलमान अलग-अलग हो जाएं, इसलिए उन्होंने एक-एक का नाम पूछकर और कपड़े उतरवाकर वेरीफाई किया। 

Google News Follow

Related

हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की तरफ से उठाए गए फैसलों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सिंधु जल समझौते का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान की किस्मत में अब रोना लिखा है। हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “यह अच्छी बात है। हमारे भारत का इतिहास हमेशा से रहा है कि हम एकजुट होकर बाहरी खतरे का सामना करते हैं।

यह अच्छी बात है कि सभी ने सरकार का समर्थन करते हुए अपना भरोसा जताया है। यहां के लोग ही नहीं, बल्कि विदेशों में कई शक्तिशाली देशों ने भी हमारे समर्थन में खड़े होने की बात कही है। प्रधानमंत्री मोदी को कई देशों से समर्थन पत्र भी मिले हैं।”

अनिल विज ने पहलगाम आतंकी हमले को सोची-समझी साजिश बताया। उन्होंने कहा, “पहलगाम में इतनी बड़ी घटना हो गई है, तो उन्होंने इसकी योजना बहुत सोच-समझकर बनाई होगी। ऐसा बताया जा रहा है कि उनके पास सैटेलाइट फोन था, जो आम आदमी के पास नहीं हो सकता।

इसका मतलब है कि उनके पीछे वो ताकतें थीं, जो सब कुछ नियंत्रित कर रही थीं। यह भी बताया जा रहा है कि उनके हेलमेट पर कैमरे लगे हुए थे, जिससे साफ हो रहा था कि जो टारगेट उन्हें (आतंकियों) दिए गए थे, उस पर नजर रखी जा रही थी कि वह पूरा हो रहा है या नहीं।”

अनिल विज ने कहा कि पाकिस्तान ही आतंकवादियों की जन्मभूमि है। हर कौम और हर जाति की एक जन्मभूमि होती है और आतंकियों की जन्मभूमि पाकिस्तान है। इसका अंजाम पाकिस्तान को आज नहीं तो कल भुगतना पड़ेगा।

अनिल विज ने पहलगाम में हिंदुओं को उनका धर्म पूछकर मारे जाने पर कहा, “आतंकी तो यही चाहते हैं कि हिंदू और मुसलमान अलग-अलग हो जाएं, इसलिए उन्होंने एक-एक का नाम पूछकर और कपड़े उतरवाकर वेरीफाई किया।

इसके बाद उन्होंने हिंदुओं को गोली मारी। मैं इतना ही कहूंगा कि आतंकियों ने हिंदुस्तानियों को गोली नहीं मारी बल्कि उन्होंने हिंदुओं को गोली मारी, क्योंकि वह हिंदू और मुसलमान के बीच दरार डालना चाहते हैं, लेकिन वह किसी भी हालत में अपने मकसद में कामयाब नहीं होंगे।”

भारत सरकार की तरफ से आतंकियों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाने पर मंत्री विज ने कहा, “पहलगाम की घटना के बाद पीएम मोदी ने साफ शब्दों में अपना संदेश दिया है। उन्होंने साफतौर पर कहा कि आतंकियों का माकूल हिसाब किया जाएगा।

पीएम मोदी जो कहते हैं वो करते भी हैं और ऐसा उन्होंने करके दिखाया है। सारा देश मानता है कि प्रधानमंत्री ने जो कहा है, वो ऐसा करके दिखाएंगे और जब वो समय आएगा तो पूरी दुनिया पाकिस्तान का हाल भी देखेगी।”

अनिल विज ने आगे कहा, “पाकिस्तान की किस्मत में अब रोना लिखा है, अगर हम पानी रोकते हैं, तब भी वो रोता है और अगर पानी छोड़ देते हैं तो तब भी पाकिस्तान रोता है। यह हमारा पानी है और हम इसे जैसे भी इस्तेमाल करें।

साल 1960 में हमारे कुछ पाक परस्त नेताओं ने हिंदुस्तान का ध्यान न रखकर पाकिस्तान को फायदा पहुंचाने के लिए यह संधि कर दी थी, लेकिन अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और अब वे वही करते हैं, जिससे भारत को फायदा होता है।”
यह भी पढ़ें-

ओवैसी का विवादित बयान, नकवी बोले – ‘देश में एकता है, कोई विभाजन नहीं!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,209फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें