27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनियाफर्जी वोटरों को हटाना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी : दिलेश्वर कामैत!  

फर्जी वोटरों को हटाना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी : दिलेश्वर कामैत!  

जदयू सांसद ने कहा कि चुनाव आयोग एक निष्पक्ष और संवैधानिक संस्था है। आयोग के पास स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने का अधिकार है।

Google News Follow

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) सांसद दिलेश्वर कामैत ने बिहार में वोटर वेरिफिकेशन के मुद्दे पर विपक्ष के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि फर्जी मतदाताओं को वोटर लिस्ट से बाहर करने का काम चुनाव आयोग करता है। इसमें किसी को शक नहीं होना चाहिए।

शनिवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान जदयू सांसद ने कहा कि चुनाव आयोग एक निष्पक्ष और संवैधानिक संस्था है। आयोग के पास स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने का अधिकार है। अगर मतदाता सूची में फर्जी नाम हैं, जैसे कि जो भारतीय नागरिक नहीं हैं, जिनकी मृत्यु हो गई है, या जिन्होंने अपना नाम किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित कर लिया है, तो ऐसे नामों को हटाना आयोग का कर्तव्य है।

इसी कारण यह प्रक्रिया अपनाई जा रही है। अब पूरे देश में एसआईआर कराया जाएगा। जो फर्जी मतदाता होंगे, उन्हें हटाया जाएगा। एक वोटर जो दो जगहों पर वोटर लिस्ट में दर्ज है, उसे हटाया जाएगा।

जदयू सांसद ने इस बात पर जोर दिया है कि निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सभी का सहयोग होना चाहिए। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की जनता एकजुट है। एनडीए की सरकार लौटने वाली है। इसीलिए विपक्षी दल बेवजह के आरोप लगा रहे हैं, चुनाव बहिष्कार करने की बात कही जा रही है। बिहार की जनता लालू यादव के कार्यकाल को नहीं भूली है।

उन्होंने कहा कि 20 साल में नीतीश कुमार ने एनडीए के नेतृत्व में बिहार का चहुंमुखी विकास किया है। जनता उनके कार्यकाल से खुश है। नीतीश कुमार बिहार की जनता के लिए कई लाभकारी योजनाएं चला रहे हैं।

बुजुर्गों की पेंशन राशि बढ़ाई गई। 11 लाख लोगों को एक साल में नौकरी दी गई। उन्होंने महिला सशक्तीकरण के लिए बेहतर काम किया है। लोग आगे बढ़ रहे हैं और उन्हें नीतीश कुमार की सरकार पर विश्वास है। जनता एनडीए को वोट करना चाहती है। इसीलिए विपक्ष घबरा रहा है।

जदयू सांसद ने तर्क दिया कि अगर आप 2005 से पहले की स्थिति देखें, तो लोग घर से बाहर निकलने से भी डरते थे। डर का माहौल था, जबरन वसूली थी, फिरौती के लिए अपहरण होता था। आज बिहार में असली विकास हो रहा है।

चिराग पासवान पर उन्होंने कहा कि एनडीए में सबकुछ ठीक है। वह हमारे साथ हैं, मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

यह भी पढ़ें-

कांग्रेस को स्वतंत्र होकर अकेले चुनाव लड़ना चाहिए : जीतन राम मांझी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें