31 C
Mumbai
Sunday, February 15, 2026
होमराजनीति"बंगाल में बदलाव का समय, तृणमूल की ‘निर्दयी सरकार’ को हटाना जरूरी"

“बंगाल में बदलाव का समय, तृणमूल की ‘निर्दयी सरकार’ को हटाना जरूरी”

 मालदा में पीएम मोदी का चुनावी शंखनाद

Google News Follow

Related

पश्चिम बंगाल में सियासी तापमान तेज करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मालदा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर तीखा हमला बोला। पीएम मोदी ने तृणमूल सरकार को “अत्यंत असंवेदनशील और निर्दयी कहा। साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा अब समय आ गया है कि बंगाल की जनता इस तरह की सरकार को अलविदा कहे और राज्य में बदलाव लाए।

सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका सपना है कि बंगाल का हर गरीब परिवार पक्का घर पाए, सभी पात्र लोगों को मुफ्त राशन और केंद्र सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ मिले। लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार में फैले भ्रष्टाचार के कारण ये योजनाएं जमीन पर लागू नहीं हो पा रही हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, “केंद्र सरकार गरीबों के लिए जो पैसा भेजती है, उसे तृणमूल के नेता लूट लेते हैं। तृणमूल सरकार बंगाल के लोगों और मोदी की दुश्मन बन चुकी है।”

पीएम मोदी ने बंगाल के भविष्य को 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य से जोड़ते हुए कहा कि जिस तरह ओडिशा, त्रिपुरा, असम और बिहार जैसे राज्यों में बदलाव आया है, उसी तरह अब बंगाल में भी सुशासन वाली सरकार की जरूरत है। उन्होंने महाराष्ट्र का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भाजपा ने, खासकर मुंबई के नगर निकाय चुनावों में, ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

चुनावी माहौल को और गरमाते हुए प्रधानमंत्री ने भीड़ के साथ नारेबाजी भी कराई। उन्होंने कहा, “मैं कहूंगा ‘पलटानो दर्कार’, और आप जवाब देंगे ‘चाहिए बीजेपी सरकार’।”

प्रधानमंत्री ने तृणमूल सरकार पर केंद्र की स्वास्थ्य योजनाओं को रोकने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “बंगाल देश का एकमात्र राज्य है, जहां आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दी गई। तृणमूल के लोग गरीबों को मेरी योजना का लाभ नहीं लेने देते।” उन्होंने इसे जनता के साथ क्रूरता बताते हुए कहा कि अब इस सरकार को हटाने का वक्त आ चुका है।

स्थानीय मुद्दों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मालदा में फैक्ट्रियों की कमी के कारण यहां के लोग, खासकर मालदा और मुर्शिदाबाद के युवा, रोज़गार के लिए पलायन को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की नीतियों से आम उत्पादक किसान भी प्रभावित हुए हैं।

नदी कटाव और बाढ़ का मुद्दा उठाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि गंगा और फुलहार नदियों के कटाव से सैकड़ों घर बह गए, लेकिन तृणमूल सरकार ने लोगों की गुहार नहीं सुनी। उन्होंने एक CAG रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि बाढ़ राहत के लिए केंद्र से भेजा गया पैसा भी लोगों तक नहीं पहुंचा और उसे लूट लिया गया। प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि, “जिस दिन बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी, तृणमूल की लूट और अत्याचार पर रोक लगेगी और इस इलाके में बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।”

उन्होंने मालदा की पहचान माने जाने वाले आम उद्योग को लेकर भी बड़ा वादा किया। पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी सरकार बनने पर कोल्ड स्टोरेज और बेहतर सुविधाएं देकर मालदा के आम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

देश को मिली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी!

यूपी में न्यायिक व्यवस्था से जुड़े कार्य पूरा होने में देर नहीं लगती : मुख्यमंत्री योगी!

टीएमसी का अर्थ तुष्टिकरण, माफिया और क्राइम: संजय सरावगी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,205फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें