28.1 C
Mumbai
Monday, July 20, 2026
होमदेश दुनियाजम्मू-कश्मीर के दौरे पर गुलाम नबी आजाद​, बड़े घोषणा की उम्मीद ?

जम्मू-कश्मीर के दौरे पर गुलाम नबी आजाद​, बड़े घोषणा की उम्मीद ?

गुलाम नबी आजाद अब नई पार्टी बनाएंगे और जम्मू-कश्मीर में चुनाव लड़ेंगे। आजाद ने इस्तीफा देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को चार पन्नों का पत्र लिखा था।

Google News Follow

Related

गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस में अपने सभी पदों से इस्तीफा देने के बाद पार्टी को बड़ा झटका लगा है​|​​ आजाद के इस्​​तीफे के बाद पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ है​|​​ गुलाम नबी आजाद का समर्थन करने के लिए जम्मू-कश्मीर के कई कांग्रेस नेताओं और मंत्रियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।

सबका ध्यान इस ओर गया है कि आजाद इस्तीफे के बाद क्या कदम उठाएंगे। इस बीच गुलाम नबी आजाद इन दिनों जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। वह आज एक जनसभा ​को संबोधित ​करेंगे और उम्मीद है कि वह इस बैठक में एक बड़े फैसले की घोषणा करेंगे।

गुलाम नबी आजाद आज से 15 सितंबर तक जम्मू-कश्मीर में रहेंगे। इस दौरान वे लोगों से बातचीत करेंगे। इस बीच आजाद ने कांग्रेस छोड़कर पहली बार जम्मू-कश्मीर में प्रवेश किया है। वे सैनिक कॉलोनी में जनसभा करने जा रहे हैं। इस जनसभा में करीब 20 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है| जानकारी के अनुसार​​ गुलाम नबी आजाद आज इस जनसभा में अपनी नई पार्टी का ऐलान कर सकते हैं|​​ आजाद का यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
कहा जा रहा है कि गुलाम नबी आजाद अब नई पार्टी बनाएंगे और जम्मू-कश्मीर में चुनाव लड़ेंगे। आजाद ने इस्तीफा देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को चार पन्नों का पत्र लिखा था।
इस पत्र में उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधा| उन्होंने पत्र के माध्यम से यह आरोप लगाया कि राहुल गांधी के राजनीति में आने के बाद और विशेष रूप से जनवरी 2013 में उन्हें अध्यक्ष  का प्रभार दिए जाने के बाद, पहले की परामर्श प्रणाली पूरी तरह से नष्ट हो गई थी। उन्होंने यह भी कहा है कि पार्टी के अनुभवी नेताओं को दरकिनार कर दिया गया है और जिनके पास अनुभव नहीं है, उन्होंने पार्टी चलाना शुरू कर दिया है|
यह भी पढ़ें-

गणेश कूटनीति: CM एकनाथ शिंदे पहुंचे उद्धव ठाकरे के पीए नार्वेकर के घर

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,020फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
321,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें