29.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाजन औषधि दिवस 2025: सीएम रेखा गुप्ता ने अशोक विहार में जन...

जन औषधि दिवस 2025: सीएम रेखा गुप्ता ने अशोक विहार में जन औषधि केंद्र पर लाभार्थियों से की मुलाकात!

Google News Follow

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार (7 मार्च) को सातवें जन औषधि दिवस के मौके पर अशोक विहार स्थित जन औषधि केंद्र का दौरा किया और वहां की सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां आए लाभार्थियों से भी मुलाकात की।

सीएम रेखा गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री जन औषधि योजना पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई एक ऐसी पहल है, जिसके चलते पिछले सात वर्षों में देशवासियों ने 30 हजार करोड़ रुपये की बचत की है। आज हम सातवां जन औषधि दिवस मना रहे हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि “पहले की सरकारें शायद इस योजना से दूरी बनाए रखती थीं क्योंकि इसमें ‘प्रधानमंत्री’ शब्द जुड़ा था, लेकिन अब हम दिल्ली में अधिक जन औषधि केंद्र खोलने की योजना बना रहे हैं, ताकि दिल्लीवासियों को इस योजना का अधिक लाभ मिल सके।”

यह भी पढ़ें:

कनाडा की ओर से रेसिप्रोकल टेर्रिफ पर अस्थायी रोक, अमेरिका से रियायत के बाद फैसला!

आतंकी तहव्वुर राणा के बचने की आखरी कोशिश भी असफल, भारत लाकर ही रहेगा 26/11 का आतंकी!

भाजपा सांसदों का कारनामा, तुगलक लेन की जगह लिखा स्वामी विवेकानंद मार्ग!

उन्होंने यह भी बताया कि “यहां पर जीवन रक्षक दवाइयां बेहद सस्ती कीमतों पर उपलब्ध हैं, जो सामान्य कीमतों से 90 प्रतिशत तक कम हैं, और महंगी दवाइयां भी 50 प्रतिशत तक सस्ती मिल रही हैं। दिल्ली की जनता को इस विश्वसनीय योजना का लाभ उठाने का अधिकार है।” ‘जन औषधि दिवस’ हर साल 7 मार्च को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य इस योजना के बारे में जागरूकता फैलाना और जेनेरिक दवाओं के उपयोग को बढ़ावा देना है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना ने आम जनता को किफायती दामों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिससे देश के हर कोने तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचना सुनिश्चित हुआ है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें