28.2 C
Mumbai
Thursday, October 15, 2026
होमराजनीतिअब जंतर मंतर पर कोई भी प्रोटेस्ट नहीं कर सकता

अब जंतर मंतर पर कोई भी प्रोटेस्ट नहीं कर सकता

गृह मंत्रालय ने किया डिनोटिफाई

Google News Follow

Related

जंतर-मंतर को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है. अब जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन नहीं हो सकेगा. यह फैसला गृह मंत्रालय ने लिया है. दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से ये फैसला लिया है. धरना-प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस ने अब तीन नए स्थान चुने हैं. ये तीन स्थान हैं- 1 रामलीला मैदान, 2- बुराडी मैदान और 3- CBD ग्राउंड.

गृह मंत्रालय ने एक कमेटी बनाई थी ताकि नागरिक अधिकारों की मांग के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों को एक उचित स्थान दिया जा सके, जहां वे प्रदर्शन कर सकें. इस कमेटी की सिफारिश पर जंतर-मंतर को अब प्रोटेस्ट साइट से डिनोटिफाई कर दिया गया है. यानी कि अब जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं किया जा सकेगा. इसके बदले में प्रोटेस्ट के जो नए साइट हैं वे हैं रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली का CBD ग्राउंट. इन दिनों जगहों पर अब धरना प्रदर्शन और आंदोलन किया जा सकेगा.

दिल्ली पुलिस के अनुसार इन तीन जगहों पर प्रदर्शन और धरना आयोजित करने के लिए डिटेल SOP अलग से जारी करेगी. ये 28 अप्रैल 2022 को जारी आदेश में आंशिक सुधार है. हाल-फिलहाल में जंतर मंतर कई ऐतिहासिक आंदोलन का गवाह बना रहा है. कॉकरोच जनता पार्टी ने अपना पहला आंदोलन यहीं से किया था, जब एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे.

वहीं सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके ने सरकार के इस फैसले पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि अब पूरा देश ही जंतर-मंतर बनेगा. दिपके ने कहा, “उन्होंने जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन की तय जगह के तौर पर हटा दिया है. हां, अब यह विरोध-प्रदर्शन की जगह नहीं रही, क्योंकि वैसे भी उस कायर तानाशाह ने इसे युद्ध का मैदान बना दिया था. अब पूरा देश जंतर-मंतर बनेगा!” जंतर-मंतर देश के शोषितों, वंचित और हाशिये पर रहे लोगों के लिए विरोध का ऐतिहासिक स्थान रहा है. यहां हाल के इतिहास में कई आंदोलन हुए हैं जिससे देश की राजनीति पर असर पड़ा है.

यह भी पढ़ें-

पनडुब्बियों का काल बनेगा स्वदेशी युद्धपोत ‘मंगरोल’

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,046फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
338,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें