26 C
Mumbai
Saturday, February 7, 2026
होमदेश दुनियाविधानसभा चुनाव: झारखंड में अमित शाह ने झामुमो के लैंड जिहाद का...

विधानसभा चुनाव: झारखंड में अमित शाह ने झामुमो के लैंड जिहाद का किया पर्दाफाश!

अमित शाह ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस-राजद की सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है|भाजपा के नेता-कार्यकर्ता घर-घर जाकर इस सरकार के भ्रष्टाचार, घोटाले और वादाखिलाफी का दस्तावेज पहुंचाएंगे|

Google News Follow

Related

झारखंड विधानसभा चुनाव प्रचार का भाजपा ने शंखनाद कर दिया|इसके तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रांची में प्रभात तारा मैदान में आयोजित भाजपा की विस्तृत कार्यसमिति की सभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन सरकार को उखाड़ फेंकने और भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का आह्वान भी किया| इस अवसर पर शाह ने झामुमो के लैंड जिहाद का भी पर्दाफाश किया|

अमित शाह ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस-राजद की सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है|भाजपा के नेता-कार्यकर्ता घर-घर जाकर इस सरकार के भ्रष्टाचार, घोटाले और वादाखिलाफी का दस्तावेज पहुंचाएंगे|उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने संतली को आठवीं अनुसूची में शामिल कराया था और पहली बार केंद्र में आदिवासी कल्याण मंत्रालय बनाया| 

उन्होंने कहा कि आदिवासियों और दलितों के साथ पिछड़ों की किसी ने अब तक सबसे ज्यादा चिंता की तो वह नरेंद्र मोदी की सरकार है|ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण हमारी सरकार ने सुनिश्चित किया| पिछड़ा वर्ग आयोग बनाया और नरेंद्र मोदी के कैबिनेट में 27 प्रतिशत पिछड़ों को जगह दी गई| ऐसा देश में आज तक किसी सरकार ने नहीं किया|

केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ के लिए राज्य के सीएम हेमंत सोरेन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि हेमंत सोरेन सिर्फ अपना वोट बैंक बढ़ाने की फिक्र कर रहे हैं|उन्होंने वादा किया कि राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही जनसंख्या के मामले में एक व्हाइट पेपर जारी किया जाएगा और सुनिश्चित किया जाएगा कि आदिवासियों को संरक्षण मिले|उनकी जनसंख्या कम न हो और उन्हें आरक्षण का वास्तविक लाभ मिले, यह सुनिश्चित किया जाएगा,लेकिन उनके द्वारा आदिवासियों के हित के लिए ऐसा कोई भी कदम नहीं उठाया गया|

केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने राज्य को हत्या, लूट, बलात्कार, अपराध और भ्रष्टाचार के मामले में देश में नंबर एक बना दिया है|इस अवसर पर भाजपा के केंद्रीय और राज्य मंत्रियों के साथ असम के मुख्यमंत्री ने भी सभा को संबोधित किया|

यह भी पढ़ें-

मुंबई​ में भारी बारिश का अलर्ट, ​हाईटाइड की चेतावनी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,253फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें