30 C
Mumbai
Thursday, November 19, 2026
होमदेश दुनियाJharkhand Election: भाजपा ने जारी की दूसरी सूची, सीएम सोरेन के खिलाफ...

Jharkhand Election: भाजपा ने जारी की दूसरी सूची, सीएम सोरेन के खिलाफ हेम्ब्रोम को बरहेट से उतारा!

इस सूची में मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता हेमंत सोरेन के खिलाफ बरहेट सीट से गमलियाल हेम्ब्रोम को उतारा है।

Google News Follow

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता हेमंत सोरेन के खिलाफ बरहेट सीट से गमलियाल हेम्ब्रोम को उतारा है।भाजपा ने टुंडी सीट से विकास महतो की उम्मीदवारी की भी घोषणा की। बता दें कि झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को चुनाव होने वाला है। नतीजे 23 नवंबर को जारी होंगे।

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन साहिबगंज जिले के बरहेट (एसटी) निर्वाचन क्षेत्र के मौजूदा विधायक हैं।उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के साइमन माल्टो को 25,740 मतों के अंतर से हराया था।

भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें 66 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। इस सूची के अनुसार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को धनवार से प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी को चंदनकियारी सुरक्षित सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। 

वहीं झारखंड के पूर्व सीएम और पूर्व जेएमएम नेता (अब भाजपा में) चंपई सोरेन को सरायकेला से टिकट दिया गया है। उनके बेटे बाबूलाल सोरेन को घाटशिला सुरक्षित सीट से मौका दिया गया। भाजपा ने पूर्व जेएमएम नेता (अब भाजपा में) लोबिन हेम्ब्रम को बोरियो विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। बोकारो विधानसभा सीट से बिरंची नारायण को उम्मीदवार बनाया गया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा का है, जिन्हें पोटका सुरक्षित सीट से टिकट दिया गया है। पूर्व सीएम और ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू को जमशेदपुर पूर्व से टिकट मिला है। झारखंड के पूर्व सीएम और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संरक्षक शिबू सोरेन की बड़ी बहू और भाजपा नेता सीता सोरेन को पार्टी ने जामताड़ा से उम्मीदवार बनाया है।

यह भी पढ़ें-

C295 विमान के फाइनल​ असेंबली लाइन प्लांट का पीएम ने स्पेन के राष्ट्रपति ​साथ वडोदरा में किया उद्घाटन!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें