28.6 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियाझारखंड: राज्य में तीसरी बार हेमंत सोरेन ने ली मुख्यमंत्री की शपथ!

झारखंड: राज्य में तीसरी बार हेमंत सोरेन ने ली मुख्यमंत्री की शपथ!

झारखंड का एक बार फिर हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने पर सहमति !

Google News Follow

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने एक फिर सीएम पद की शपथ ली है|झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन में हेमंत सोरेन को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई| इसके साथ ही एक फिर राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में सोरेन ने पदभार ग्रहण किया|

बता दें कि इससे पहले चंपई सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया| हाल ही राज्य में जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में सोरेन को हाईकोर्ट ने जमानत दे थी| बुधवार को ‘इण्डिया’ गठबंधन की बैठक में चंपई सोरेन के स्थान पर एक बार फिर हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने पर सहमति बनी|

इसके बाद सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया|वहीं राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया|हेमंत सोरेन के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल नेता सत्यानंद भोक्ता तथा विधायक विनोद सिंह आदि नेताओं का एक शिष्टमंडल भी साथ में शामिल हुए|

वही चंपई सोरेन ने इस्तीफा देते हुए कहा कि वे अपनी इच्छा से मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे रहे हैं| इससे पहले सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं और विधयकों ने यहां चंपई सोरेन के आवास पर एक बैठक में सर्व सम्मति से हेमंत सोरेन को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा विधायक दल के नेता के रूप में चुना गया|

गौरतलब है कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद दो फरवरी को झारखंड के 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले चंपई सोरेन ने राजभवन राज्यपाल सी.पी.राधाकृष्णन से मुलाकात की और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष की उपस्थिति में अपना इस्तीफा दे दिया|

यह भी पढ़ें-

संदेशखाली का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विरोधियों को दिखाया आईना !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें