32 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमदेश दुनियाझारखंड​: ​​सीएम शपथ ग्रहण के पहले कांग्रेस​ के फार्मूले पर खरी उतरेगी...

झारखंड​: ​​सीएम शपथ ग्रहण के पहले कांग्रेस​ के फार्मूले पर खरी उतरेगी सोरेन सरकार?

हेमंत सोरेन फिर से राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। इसी बीच कांग्रेस ​झामुमो​ के सामने एक ​बड़ी मांग ​रखी​ है।

Google News Follow

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के बाद​ हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा​ 34 सीटों के साथ राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। वहीं 16 सीटों से साथ इंडिया गठबंधन में कांग्रेस दूसरे ​स्थान​ पर है। ​हेमंत सरकार ​को राज्य ​​की​ 81 सीटों में से 56 सीटें ​’इंडिया​’ गठबंधन के ​साथ जीतने​ में सफल रही है। हेमंत सोरेन जल्द ही झारखंड में अपनी अगली पारी की शुरुआत करने वाले हैं। ​इसके​ साथ ही कांग्रेस पार्टी ने सोरेन के सामने ​मंत्री मंडल विस्तार को लेकर एक बड़ी मांग रख दी है।

​बता​ दें कि कांग्रेस की सीटें ​झामुमो​ से आधी हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने हेमंत ​सोरेन की कैबिनेट में कुछ सीटों की मांग की है। कांग्रेस पार्टी 4:1 के आधार पर मंत्रिमंडल का बंटवारा चाहती है। हालांकि हेमंत सोरेन ने कांग्रेस की इस मांग पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

हेमंत सोरेन 26 नवंबर को झारखंड के ​सीएम​ के रूप में शपथ लेंगे। उनका शपथ ग्रहण समारोह झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित किया जाएगा। रविवार ​को​ हेमंत सोरेन राज्यपाल के मुलाकात करते हुए सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। ​यह​ कयास लगाया जा रहा कि मंगलवार को हेमंत सोरेन अपने पूरे कैबिनेट के साथ शपथ लेंगे।

​बता दें कि ईडी ने हेमंत सोरेन को मनी लॉन्ड्रिंग के केस में ​गिरफ्तार​ किया था। इस दौरान हेमंत सोरेन ने झारखंड के ​सीएम​ पद से इस्तीफा दे दिया था। लंबे समय की गिरफ्तारी के बाद हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन की जमानत को मंजूरी दे दी थी।​ हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ​सहित​ पश्चिम बंगाल की ​सीएम​ ममता बनर्जी भी ​हिस्सा​ ले सकती हैं।

​यह भी पढ़ें-

विधानसभा नतीजे पर शरद पवार ने तोड़ी चुप्पी, रखा अपना पक्ष!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें