32 C
Mumbai
Friday, March 6, 2026
होमदेश दुनियादेवघर में जेपी नड्डा करेंगे भाजपा कार्यालय उद्घाटन, कार्यकर्ता उत्साहित! 

देवघर में जेपी नड्डा करेंगे भाजपा कार्यालय उद्घाटन, कार्यकर्ता उत्साहित! 

झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह, जोश और उमंग है।

Google News Follow

Related

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा झारखंड दौरे पर हैं। इस दौरान वो शनिवार को देवघर में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। जेपी नड्डा के आने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

जेपी नड्डा शुक्रवार रात ही झारखंड पहुंच गए। इस दौरान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी और मधु कोड़ा समेत कई बड़े नेता, संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर नड्डा का स्वागत किया। रात में ही जेपी नड्डा भाजपा कोर कमिटी की बैठक में शामिल हुए।

झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह, जोश और उमंग है। जेपी नड्डा के कार्यक्रम को लेकर हमारी पूरी तैयारी है।”

मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर देवघर में हुई कोर कमिटी बैठक की तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने लिखा, “देवघर में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदेश भाजपा कोर कमिटी की बैठक में शामिल हुआ। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदेश संगठन मंत्री करमवीर सिंह एवं पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।”

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने पत्रकारों से बात करते हुए नड्डा के दौरे पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, “दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष झारखंड में है। वे कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। संगठन को लेकर बातचीत होगी।”

चंपई सोरेन ने ‘एक्स’ पर लिखा, “भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी का वीर सिदो-कान्हू की पावन भूमि संथाल-परगना के बाबानगरी देवघर आगमन पर स्वागत किया।”

जेपी नड्डा के झारखंड कार्यक्रम की बात करें तो शनिवार को सुबह बाबा वैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना, इसके बाद करीब 10.20 बजे देवघर में नवनिर्मित भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन, सुबह करीब 11 बजे भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन और शाम 4.30 बजे एम्स के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक होगी।

 
यह भी पढ़ें-

इंडिगो फ्लाइट संकट पर सीजेआई को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,045फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें